{"_id":"68013bbb489ce96db106fff4","slug":"royal-challengers-bengaluru-s-bhuvneshwar-kumar-says-that-he-forgot-to-use-saliva-while-bowling-in-ipl-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: गेंद पर लार का इस्तेमाल करना भूल गए थे भुवनेश्वर कुमार, बोले - अब से ऐसा किया करूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: गेंद पर लार का इस्तेमाल करना भूल गए थे भुवनेश्वर कुमार, बोले - अब से ऐसा किया करूंगा
Thu, 17 Apr 2025 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:05 PM IST
सार
भुवनेश्वर ने इस बात की स्वीकार किया कि दोबारा से यह नियम बनने के बावजूद वह गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करना भूल गए थे। भुवनेश्वर ने कहा कि लार के इस्तेमाल पर से प्रतिबंध हटने के बावजूद वह गेंद को चमकाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल 2025 में गेंद पर मुंह के लार के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। बोर्ड ने यह फैसला 10 टीमों के कप्तानों की सहमति के बाद लिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालांकि, अब भी इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। गेंदबाजी की आदत लार का इस्तेमाल करने की छूट गई है और ऐसा ही कुछ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
भुवनेश्वर ने इस बात की स्वीकार किया कि दोबारा से यह नियम बनने के बावजूद वह गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करना भूल गए थे। भुवनेश्वर ने कहा कि लार के इस्तेमाल पर से प्रतिबंध हटने के बावजूद वह गेंद को चमकाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। आईसीसी ने कोरोना के दौरान गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल में भी पहले इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध था जोकि अब हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ लार का इस्तेमाल करेंगे भुवनेश्वर
भुवनेश्वर ने हालांकि कहा कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में गेंद पर लार का इस्तेमाल करना नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा, मैं भूल ही गया था कि लार का प्रयोग कर सकता हूं। किसी स्टाफ ने मुझे बताया तो मुझे याद ही नहीं कि इसका इस्तेमाल करना है। शुक्रवार को होने वाले मैच में प्रयोग करके देखूंगा कि इससे फायदा मिल रहा है या नहीं।

शमी ने की थी मांग
आईपीएल के दिशा निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से परे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी। अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने में बुराई नहीं थी। इससे पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईसीसी से गेंद पर लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने का आग्रह किया था।