फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: सुपर ओवर में MI से जीता RCB, विराट का आखिरी गेंद में चौका, नवदीप की कसी गेंदबाजी

Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
खास बातें

RCB vs MI Live IPL Score: RCB vs MI, IPL 2020: सोमवार रात आईपीएल के 12वें सीजन का दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया। आखिरी गेंद पर चौका मारकर जिताने वाले कप्तान कोहली के सामने सर्वाधित चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस थी। टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत करने वाली आसीबी इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। आरोन फिंच (52), देवदत्त पडीक्कल (54) और एबी डीविलियर्स ने नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने तीन छक्के जड़कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर्स में 201/3 रन तक पहुंचाया। जवाब में ईशान किशन (99) और कीरोन पोलार्ड (24 गेंद में 60) के तूफानी अर्धशतकों के बूते मुंबई ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 201/5 स्कोर बना लिया, लेकिन सुपर ओवर ओवर में मुंबई सात रन नहीं बचा पाई।

विज्ञापन
IPL 2020, RCB vs MI Live Cricket Score Match News Updates in Hindi
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:10 AM, 29-Sep-2020

पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई

आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई हुआ है, इससे पहले 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 191 रन बनाकर न सिर्फ मैच टाई कर दिया था, बल्कि सुपर ओवर भी जीता था।
12:03 AM, 29-Sep-2020

IPL 2020 का दूसरा सुपर ओवर

इस मैच से पहले सीजन के दूसरे ही मुकाबले में सुपर ओवर देखने को मिला था, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब पर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
11:59 PM, 28-Sep-2020

RCB के तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

आरोन फिंच (35 गेंदों पर 52 रन, सात चौके एक छक्का)
देवदत्त पडीक्कल (40 गेंदों पर 54 रन, पांच चौके, दो छक्के)
एबी डीविलियर्स (24 गेंदों पर नाबाद 55 रन, चार चौके, चार छक्के)

शिवम दुबे ने भी दो छक्कों की मदद से दस गेंदों पर नाबाद 27 रन का अमूल्य योगदान दिया और आखिरी ओवर में तीन छक्के मारे। 
 
11:55 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में RCB की बल्ले-बल्ले

11:48 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में जीता RCB

सुपर ओवर में MI के जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की
  • पहली गेंद में एबी डीविलियर्स ने 1 रन बनाए
  • दूसरी गेंद में विराट कोहली ने 1 रन बनाए
  • तीसरी गेंद में कोई रन नहीं, DRS से डीविलियर्स बचे
  • चौथी गेंद में डीविलियर्स ने चौका मारा
  • पांचवीं गेंद में डीविलियर्स ने 1 रन लिया
  • छठी गेंद में कोहली ने चौका मारा

7 के जवाब में RCB ने 11 रन बनाकर मैच जीत लिया
11:35 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में MI ने RCB को दिया 8 रन का लक्ष्य

सुपर ओवर में RCB के नवदीप सैनी गेंद फेंक रहे
  1. पहली गेंद में कीरोन पोलार्ड ने 1 रन बनाए
  2. दूसरी गेंद में हार्दिक पांड्या ने 1 रन बनाए
  3. तीसरी गेंद में कीरोन पोलार्ड ने डॉट खेला
  4. चौथी गेंद में कीरोन पोलार्ड ने चौका मारा
  5. पांचवीं गेंद में कीरोन पोलार्ड आउट
  6. छठी गेंद में बाई का एक रन मिला
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में मैच

आखिरी गेंद में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पोलार्ड ने चौका मारकर मैच टाई कर दिया। मुबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में रिकॉर्ड 89 रन बनाए, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन ने हारा हुआ मैच पलटा। यह मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली और पंजाब का मैच भी सुपरओवर में खत्म हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था।
 
11:24 PM, 28-Sep-2020

ईशान किशन आउट, अब एक गेंद में पांच रन चाहिए

11:20 PM, 28-Sep-2020

दो गेंदों में पांच रन चाहिए

ईशान किशन आउट
11:20 PM, 28-Sep-2020

लगातार दो गेंदों में दो छक्का

ईशान किशन ने मैच पलट कर रख दिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed