फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengers bangalore vs delhi daredevils match 19 ipl 2018 live score card

RCBvDD: डीविलियर्स के तूफान में उड़ी दिल्ली, RCB ने 6 विकेट से जीता मैच

Sun, 22 Apr 2018 07:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs delhi daredevils match 19 ipl 2018 live score card
डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स (90*) के धुआंधार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को करारी मात दी। आईपीएल 2018 के 19वें मुकाबले में बैंगलोर ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर ने 4 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को पूरा कर लिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली वहीं आठवें स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी की तरफ से तूफानी पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 39 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 90 रन नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


डीडी के 175 रन के ल्क्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मनन वोहरा (2) के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा। वह ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर जेसन रॉय के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद 29 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में आरसीबी को दूसरा झटका लगा। वह रन आउट हुए। यहां से विराट और डीविलियर्स की जोड़ी ने पारी को संभाला ही था कि युवा गेंदबाज हर्षल पटेल ने विराट (30) को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। बाउंड्री पर बोल्ट ने बेहतरीन कैच पकड़ा। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कोरी एंडरसन (15) के रूप में आरसीबी को चौथा झटका लगा। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। चौथे विकेट के लिए डीविलियर्स और एंडरसन के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, ग्लेन मैक्सवेल और युवा बल्लेबाज हर्षल पटेल ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

ऋषभ पंत ने खेली धुआंधार पारी

royal challengers bangalore vs delhi daredevils match 19 ipl 2018 live score card
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

इससे पहले ऋषभ पंत (85) की धुंआधार पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने रन 175 का लक्ष्य रखा है। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 19वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में विकेट खोकर 174 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। 7 रन के स्कोर पर आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिल्ली को पहला झटका दिया। गौतम गंभीर मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उमेश यादव ने उन्हें युजवेन्द्र चहल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से रॉय और अय्यर ने पारी को संभाला ही था कि लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने जेसन रॉय (5) को आउट किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच केवल 16 रन की साजेदारी हुई। 

13.3 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने अपना विकेट गंवाया। आरसीबी के युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने मौहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियान का रास्ता दिखाया। उन्होंने इस मैच में अय्यर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की जबर्दस्त पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले गया। अय्यर और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई।

इसके कुछ ही देर के बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल (4) को चहल ने मोहम्मद सिराज के हाथओं कैच आउट कराकर चलता किया। ऋषभ पंत ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्को की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस वोक्स द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही पंत आखिरी ओवर के चौथे गेंद पर आउट हो गए। तेज गेंदबाज कोरी एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर डीविलियर्स के हाथों कैच कराकर चलता किया। इस दौरान वह 48 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों कीमदद से 85 रन की धुआंधार पारी खेली। आरसीबी की तरफ से युजवेन्द्र चहल ने 2, जबकि उमेश यादव, वॉशिंगटन सुंदर और कोरी एंडरसन ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए। 

RCB ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

royal challengers bangalore vs delhi daredevils match 19 ipl 2018 live score card
rcbvdd

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल 2018 के 19वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों 1-1 बदलाव किए गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने मोहम्मद शम्मी की जगह युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल को जगह दी। आईपीएल 2018 में दिल्ली की तरफ से हर्षल का यह डेब्यू मैच है। हालांकि, इससे पहले वह बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं।

टीमेंः-

आरसीबी- क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मंदीप सिंह,  कोरी एंडरसन, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। 

दिल्ली डेयरडेविल्स- गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, हर्षल पटेल, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed