चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोनावायरस अब दुनिया के 29 शहरों में पहुंच चुका है। गुजरते समय के साथ ये वायरस और भी विकराल रूप लेता जा रहा है। खासकर चीन में लगातार लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते बुधवार को ही कोरोनावायरस से संक्रमित 242 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा मंगलवार की तुलना में दोगुना है। साथ ही कोरोनावायरस फैलने के बाद से एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
15 दिनों में भारत समेत 29 देशों में पहुंचा कोरोनावायरस, कहां कितने हुए शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोरोनावायरस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है, दुनिया के किसी भी आतंकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक।
- आगे की स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह 15 दिनों के अंदर कोरोनावायरस दुनिया के 29 देशों में पहुंच गया? भारत समेत किस देश में किस तारीख को कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला मिला? इसने कहां कितनों को अपना शिकार बनाया?
- रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में कोरोनावायरस की चपेट में आने से अबतक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
- अकेले वुहान में कोरोनावायरस से संक्रमित करीब 14,800 नए लोगों की पहचान हुई है। पूरे चीन की बात करें, तो यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो चुकी है।
- हांगकांग के एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का दावा है कि अगर इस वायरस पर काबू नहीं पाया गया, तो ये दुनिया की दो तिहाई आबादी को अपना शिकार बना लेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट्स के आधार पर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और द गार्डियन का विश्लेषण बताता है कि चीन के बाहर किसी अन्य देश में कोरोनावारयस की मौजूदगी का पहला मामला 21 जनवरी 2020 को मिला। वो भी एक साथ चार देशों में। पढ़ें किस तारीख में किन देशों में पहुंचा कोरोनावायरस..
21 जनवरी - जापान, ताइवान, थाइलैंड, अमेरिका
22 जनवरी - मकाऊ, दक्षिण कोरिया
23 जनवरी - हांगकांग, सिंगापुर, वियतनाम
24 जनवरी - फ्रांस
25 जनवरी - मलयेशिया, नेपाल
26 जनवरी - ऑस्ट्रेलिया, कनाडा
27 जनवरी - कंबोडिया, जर्मनी, श्रीलंका
29 जनवरी - फिनलैंड, यूएई