फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ross and Tom were outstanding, they deserved to win today says virat kohli

मैच के बाद विराट ने खोले राज, क्यों मिली टीम इंडिया को हार

Mon, 23 Oct 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 23 Oct 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Ross and Tom were outstanding, they deserved to win today says virat kohli
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से मात देकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट पर 280 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने एक ओलर शेष रहते टॉम लैथम(103) और रॉस टेलर(95) के बीच 200 रन की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

हम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते थे लेकिन वो नहीं हो सका: विरा

Ross and Tom were outstanding, they deserved to win today says virat kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, व्यक्तिगत रूप से देखा जाए तो शतकीय पारी संतोषजन थी। इस विकेट पर 275 से ज्यादा का स्कोर काफी था लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया खासकर मैच के सेकेंड हाफ में। रॉस और टॉम बेहतरीन थे इसलिए वो जीत डिजर्व करते हैं। विराट ने आगे कहा, यदि आखिर के 13-14 ओवर में ओस के असर को देखा जाए तो हमारा स्कोर थोड़ा कम था। हम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते थे लेकिन वो नहीं हो सका लेकिन 280 रन भी प्रतिस्पर्धी थे।

टीम इंडिया के स्पिनर्स को बेअसर रहने के बारे में विराट ने कहा, उन्होंने हमारे स्पिनर्स का बेहतरीन तरीके से सामना किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में गेंद को पिक किया और शानदार बल्लेबाजी की। विराट ने टॉम लैथम की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, उन्हें बल्लेबाजी करता देखने में मजा आया। ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी की। विकेट में उछाल और टर्न दोनों था। यदि मैच शुरुआत में हमारे हाथ से छिटकता दिखता तो हम केदार को निश्चित तौर पर गेंदबाजी पर लाते लेकिन बाद में मुझे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हम इस प्रदर्शन को आगे लेकर जाएंगे: केन विलियमसन

Ross and Tom were outstanding, they deserved to win today says virat kohli
-
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, टीम ने शानदार खेल दिखाया। जिस तरह गेंदबाजों ने नई गेंद के साथ मैच की दिशा-दशा तय की वह बेमिसाल था। विराट ने शानदार शतक जड़कर हमारी शानदार शुरुआत को सामान्य में तब्दील कर दिया। इसके बाद टॉम और रॉस ने जो साझेदारी की वो मेरी नजर में लक्ष्य का पीछा करते हुए हुई सबसे बेहतरीन साझेदारी है।

इस तरह के उमस भरे मौसम में गेंदबाजों ने सराहनीय गेंदबाजी की। 200 रन की साझेदारी स्पेशल है। हम इस प्रदर्शन को आगे लेकर जाएंगे। हमारे कुछ खिलाड़ी अभी भी छाया में हैं। आज का प्रदर्शन शानदार टीम फरफॉर्मेंस है। इस चुनौतीपूर्ण मौसम में टीम के सदस्यों ने सही जज्बा दिखाया। 
विज्ञापन

रॉस टेलर ने कहा, ये लैथम के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Ross and Tom were outstanding, they deserved to win today says virat kohli
रॉस टेलर - फोटो : espncricinfo
वहीं शतक से चूकने वाले रॉस टेलर ने कहा, विराट ने शानदार तरीके से मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई। 280 रन का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। लैथम ने आखिर तक बल्लेबाजी कर मुझे दबाव मुक्त कर दिया। हम दोनों मैच को आखिर तक ले जाना चाहते थे। यहां बल्लेबाजी की शुरुआत करना कठिन था लेकिन हमने खुद को अच्छा करने का मौका दिया। जिस तरह कुलदीप और चहल गेंद को विकेट के दोनों तरफ स्पिन कर रहे थे उसमें बैटिंग में लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन ने हमारी मदद की। लेकिन इन दोनों गेंदबाजों का भविष्य उज्जवल है।

लैथम की तारीफ करते हुए टेलर ने कहा, लैथम ने शानदार पारी खेली। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 50 ओवर विकेट कीपिंग करने के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। इस पारी को हमेशा उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में शुमार किया जाएगा। भारतीय दर्शकों से मिले समर्थन के बार में टेलर ने कहा, भारतीय दर्शकों के सामने खेलना हमेशा अच्छा लगता है। वो आपका नाम पुकारते रहते हैं। मुझे शतक न पूरा कर पाने का अफसोस है लेकिन जीत की खुशी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed