फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma wins 31st T20 Match as Captain breaks Virat Kohli record now Dhoni record in danger

Rohit Sharma: टी20 में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बने रोहित, विराट को पछाड़ा अब धोनी के रिकॉर्ड पर निगाहें

Thu, 01 Sep 2022 10:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 10:53 AM IST
सार

रोहित शर्मा बतौर भारतीय कप्तान टी20 में 31 मैच जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह टी20 में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है और इसी साल धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma wins 31st T20 Match as Captain breaks Virat Kohli record now Dhoni record in danger
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच हॉन्गकॉन्ग के साथ और टीम इंडिया ने यह मैच 40 रन से जीत लिया। बतौर कप्तान टी20 में यह रोहित शर्मा की 31वीं जीत थी। इसके साथ ही रोहित ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 50 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और 30 में जीत हासिल की थी। वहीं, रोहित ने सिर्फ 37 मैचों में भारत की कप्तानी की है और 31 मैच जीत लिए हैं। अब रोहित की निगाह धोनी के रिकॉर्ड पर होगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत ने 72 टी20 मैच खेले हैं और 41 में जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


रोहित इसी साल धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। एशिया कप में भारत को कम से कम तीन मैच खेलने हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज होनी है। वहीं, अक्तूबर के महीने में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इस दौरान रोहित महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

टी20 में रोहित का रिकॉर्ड शानदार
विराट कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद रोहित टी20फॉर्मेट में भारत के नियमित कप्तान बने। भारत का नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कोई सीरीज नहीं हारे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के साथ शुरुआत की थी और श्रीलंका वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज जीत चुके हैं। 

भारत ने पिछला एशिया कप भी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था और इस बार भी रोहित की निगाह टीम इंडिया को चैंपियन बनाने पर होगी। अब तक तीन खिलाड़ी ही टी20 में भारत के नियमित कप्तान बने हैं और उनमें रोहित का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर है। 

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच के बाद रोहित अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाद बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। तेज गेंदबाजों ने इस मैच में जमकर रन लुटाए। इस मैच में अर्शदीप सिंह और आवेश खान काफी महंगे साबित हुए। दोनों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed