फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Tweet With Throwback Photo of Fans Lights Up Social Media

रोहित ने जीता फैंस का दिल, शेयर की खास तस्वीर, बस कुछ ही घंटों में हो गई वायरल

Thu, 27 May 2021 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 May 2021 07:11 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर ऐसी कौन सी तस्वीर शेयर की जो महज कुछ ही देर में जबरदस्त वायरल हो गई। 

विज्ञापन
Rohit Sharma Tweet With Throwback Photo of Fans Lights Up Social Media
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

'हिटमैन' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को अपने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक खास तस्वीर शेयर की, जो महज कुछ ही देर में जबरदस्त वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इस तस्वीर को इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, एक बार फिर इसी रियूनियन का इंतजार है।'

विज्ञापन

 
कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल से दर्शकों को स्टेडियम में अंदर आकर मैच देखने की अनुमति नहीं है। कुछ मैचों में अगर अनुमति मिली भी तो वो भी पूरी क्षमता के बराबर नहीं। इस महामारी के कारण भारत में जितने मुकाबले खेले गए वो खाली स्टेडियम में खेले गए। ऐसे में रोहित का यह ट्वीट फैंस को खूब भा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि रोहित इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर 18 जून से भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के ट्वीट पर फैंस का जवाबः

एक फैन ने लिखा, 'ट्वीट ऑफ द डे'


एक और फैन ने लिखा, 'हमें भी उस दिन का इंतजार है रोहित।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed