टीम इंडिया की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, 'हिटमैन' न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए टीम से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा को उनकी हाल की व्यस्तता को देखते हुए भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच से विश्राम दिया गया है और अब वह टी-20 टीम के साथ ही आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होंगे।
रोहित को पहले भारत ए टीम में चुना गया था जो अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ माउंट मानगुनई में 16 नवंबर से पहला चार दिवसीय मैच खेलेगी। रोहित को आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले लंबे प्रारूप में मैच अभ्यास हासिल करने के लिए भारत ए टीम में चुना गया था।
बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिये भारत ए की शुरुआती टीम में चुने गये रोहित शर्मा को बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने टीम प्रबंधन और सीनियर चयनसमिति के साथ सलाह मशविरे के बाद विश्राम की सलाह दी है। यह फैसला उनकी हाल की व्यस्तता को देखकर लिया गया है।'
भारत ने रोहित की अगुवाई में हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस श्रृंखला का आखिरी मैच 11 नवंबर को खेला गया था। वह अब भारत की टी-20 टीम के साथ ही 16 नवंबर को मुंबई से आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
UPDATE: Rohit Sharma rested from India A’s four-day match against New Zealand A.
— BCCI (@BCCI) November 13, 2018
Details - https://t.co/eF0sMiH6Ix pic.twitter.com/D81KoSXlfK
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौतम, शाहबाज नदीम, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर, केएस भारत (विकेटकीपर)।