फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma started practice after completion of 14 days quarantine, BCCI shared picture

फिर से मैदान पर लौटे रोहित शर्मा, अभ्यास की तस्वीर के साथ BCCI ने लिखा- इंजन शुरू हो रहा है

Thu, 31 Dec 2020 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 31 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma started practice after completion of 14 days quarantine, BCCI shared picture
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लंबे अंतराल के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को पूरा करने के बाद रोहित बुधवार को टीम के साथ जुड़े और गुरुवार को अभ्यास करने मैदान पर उतर गए। उन्होंने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की देखरेख में मेलबर्न क्रिकेट मैदान में अभ्यास किया। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में उतर सकते है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनके अभ्यास करते हुए की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इंजन अभी शुरू हो रहा है और जो होने वाला है उसकी यह छोटी झलक है।’
विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा जारी फोटो में 33 साल का मुंबई का यह खिलाड़ी कैच अभ्यास करते हुए दिख रहा है। इस दौरान थ्रॉडाउन विशेषज्ञ राघवेन्द्र और दयानंद गरानी के साथ श्रीलंका के नुवान सेनेवेरत्ने रोहित की मदद के लिए वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पृथकवास से लौटने के बाद रोहित जहां अभ्यास कर रहे थे तो वहीं भारतीय दल के बाकी खिलाड़ियों ने श्रृंखला के दूसरे टेस्ट जीत के बाद दो दिनों का विश्राम करना बेहतर समझा।

गौरतलब है कि रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस कारण वह इस दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला और पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए। टीम के साथी खिलाड़ियों से बुधवार को मिलने से पहले रोहित सिडनी में दो सप्ताह की पृथकवास पर थे।

बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को घोषणा की थी कि इस सलामी बल्लेबाज ने बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है जिससे उनका चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने का रास्ता साफ हुआ था।


भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दूसरे मैच के समाप्त होने के बाद कहा था कि रोहित को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल करने से पहले उनकी फिटनेस पर गौर किया जाएगा। रोहित के भारतीय टीम के साथ चार जनवरी को सिडनी रवाना होने की संभावना है। राज्य में कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के कारण टीम के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed