फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma smashes fourth century of world cup 2019 and equals Kumar Sangakara record

रोहित शर्मा ने ठोका विश्व कप 2019 का चौथा शतक, कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी

Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma smashes fourth century of world cup 2019 and equals Kumar Sangakara record
रोहित शर्मा (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ एजबेस्टन में सेंचुरी ठोकते ही रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर गए। शकिब-अल-हसन की गेंद पर सिंगल चुराते ही रोहित ने यह कारनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड-वेल्स में खेले जा रहे इस विश्व कप में यह रोहित का चौथा शतक था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (122),  पाकिस्तान (140), इंग्लैंड (102) और अब बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके पहले श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा भी 2007 विश्व कप में चार शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे रोहित शर्मा के अलावा कोई दूसरा भारतीय खिलाड़ी एक विश्व कप में चार शतक नहीं जड़ पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ते ही रोहित ने सौरव गांगुली की बराबरी की थी, जिनके बल्ले से 2003 विश्व कप में तीन शतक निकले थे।

यह रोहित के करियर का 26वां वन-डे शतक था। अपनी 104 रन की पारी के दौरान हिटमैन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (544) बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी अव्वल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed