Rohit-Shreyas Dance: 'कोई शहरी बाबू' गाने पर श्रेयस ने रोहित-शार्दुल को सिखाया डांस, देखें VIDEO
रोहित के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा 'कोई शहरी बाबू' गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
रोहित के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा 'कोई शहरी बाबू' गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में श्रेयस सबसे आगे खड़े हैं, जबकि रोहित और शार्दुल उन्हें फॉलो कर रहे हैं। तीनों सफलतापूर्वक डांस स्टेप्स करने के बाद एक दूसरे को बधाई भी देते हैं और काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
श्रेयस पहले भी अपनी बहन के साथ कई डांस के वीडियो शेयर कर चुके हैं। अब श्रेयस का एक और डांस वीडियो ये साबित कर रहा है कि 26 साल का यह खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सुपरहिट है। रोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- वेल डन @ श्रेयस41 सही मूव ले रहे हो। इस वीडियो के अपलोड होते हैं आधे घंटे के अंदर लाखों लोगों ने इसे देखा।
श्रेयस ने शुक्रवार को अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें भारतीय बन गए। उन्होंने 105 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा भी टेस्ट डेब्यू पर सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। भारत ने कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 129 रन बना लिए हैं।