फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma shares a heartfelt message for her wife on instagram

रोहित शर्मा को ऋतिका की आंखों में दिखता है अपना वजूद, जानिए क्यों?

Tue, 08 May 2018 09:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma shares a heartfelt message for her wife on instagram
ऋतिका सजदेह

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को अपनी पत्नी ऋतिका सजदेह के साथ एक फोटो शेयर किया और इसके साथ ही उन्होंने बहुत रोमांटिक कैप्शन लिखा है। रोहित शर्मा ने पत्नी ऋतिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अपना आज, कल और भविष्य इन आंखों में देख सकता हूं। क्यूट न?'

विज्ञापन

I can see my today, tomorrow and future in those eyes 👀 😍

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

विज्ञापन


इससे पहले रोहित शर्मा ने पत्नी के साथ के साथ एक और शानदार फोटो शेयर किया था। कपल ने इस दौरान स्पोर्टेड सनग्लासेस में फोटो शेयर किया और एक कूल सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


💑

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on



हाल ही में रोहित शर्मा ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट की थी। कप्तान शर्मा का मानना है कि उनकी टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। 'हिटमैन' ने कहा, 'मुझे लगता है कि अभी हमारे पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। आज का प्रदर्शन अच्छा रहा और हमें इस जीत की सख्त जरूरत थी। हमें सभी खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी और आज ऐसा ही हुआ।'


31 वर्षीय बल्लेबाज ने यह भी बताया कि वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने क्यों उतरे। उन्होंने कहा, 'पहले 10 ओवर में हमें लय हासिल करने की जरूरत थी। इसलिए हार्दिक को पहले बल्लेबाजी करने भेजा। मैंने इसी वजह से अपने आप को नीचे धकेला और मुझे पता था कि किस तरह के शॉट्स काम करेंगे। हमेशा अच्छा लगता है जब मैच खत्म करके डगआउट में लौटते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed