{"_id":"634a6ee64eabd75dbc1abb5b","slug":"rohit-sharma-said-he-has-decided-indian-playing-11-for-ind-vs-pak-match-players-are-told-about-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: रोहित शर्मा बोले- अभी से तय हो चुकी है भारत की प्लेइंग-11, जो खेलेंगे उन्हें सब पता है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: रोहित शर्मा बोले- अभी से तय हो चुकी है भारत की प्लेइंग-11, जो खेलेंगे उन्हें सब पता है
Sat, 15 Oct 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:58 PM IST
सार
रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने भारतीय टीम के 11 खिलाड़ी चुन लिए हैं, जिन्हें इस मैच में मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को है। दोनों टीमें इस मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से पहले चोट से जूझ रही है और टीम के दो अहम खिलाड़ी (जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा) चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं। वहीं, रिजर्व खिलाड़ी दीपक चाहर भी चोट के चलते भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि वह अंतिम समय पर फैसले लेने पर यकीन नहीं करते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने भारत के 11 खिलाड़ी चुन लिए हैं।
रोहित शर्मा ने यह भी कहा है कि जो खिलाड़ी टीम में हैं, उन्हें इस बारे में बता दिया गया है, ताकि वह खुद को मैच के लिए मानसिक रूप से भी तैयार कर लें। भारत और पाकिस्तान दोनों दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ सुपर 12 चरण में ग्रुप-2 का हिस्सा हैं। क्वालीफायर से दो टीमें उनके साथ शामिल होंगी।
IND vs PAK: मैच नहीं आपस में इस बारे में बात करते हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, रोहित-बाबर ने किया खुलासा

रोहित ने कहा "मैं अंतिम समय के फैसलों में विश्वास नहीं करता। हम अपने लड़कों को टीम चयन के बारे में पहले से सूचित करना चाहते हैं ताकि वे जल्दी तैयारी कर सकें। मेरे पास पहले से ही पाकिस्तान मैच के लिए मेरी प्लेइंग 11 है। पहले से ही उन खिलाड़ियों को सूचित किया गया है। मैं अंतिम समय पर फैसले लेने पर विश्वास नहीं करता। मैं चाहता हूं कि वे अच्छी तैयारी करें। हम भारत बनाम पाकिस्तान मैच के महत्व को समझते हैं लेकिन हर बार बात करने का कोई मतलब नहीं है, यहां तक कि जब हम एशिया कप के दौरान मिले थे, तो हम परिवारों के बारे में बात करते रहते, हमने एक दूसरे से पूछा कि आपके पास कौन सी कार है।"
उन्होंने कहा, "टीमें निडर हो गई हैं और हम उसी दृष्टिकोण को अपनाना चाह रहे हैं। पहले मैच जीतने के लिए 140 रन बहुत होते थे, लेकिन अब टीमों का लक्ष्य 14-15 ओवर में वहां पहुंचना है।"
T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह ली है। शमी का नाम मूल रूप से रिजर्व खिलाड़ियों की तीन सदस्यीय सूची में रखा गया था, लेकिन अब उन्हें टूर्नामेंट से पहले मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है।
भारत के कप्तान ने कहा, "मोहम्मद शमी को मैंने नहीं देखा, लेकिन मैंने जो कुछ भी सुना है वह अच्छा है। रविवार को ब्रिस्बेन में हमारा अभ्यास सत्र है और मैं शमी को देखने के लिए उत्सुक हूं।"
चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए भारत के कप्तान ने कहा कि उन्हें आगे देखने की जरूरत है और जब तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी तब तक सभी खिलाड़ी मैच के लिए अच्छी तरह से तैयार हो जाएंगे।
T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं
भारत के कप्तान ने कहा, "मोहम्मद शमी को मैंने नहीं देखा, लेकिन मैंने जो कुछ भी सुना है वह अच्छा है। रविवार को ब्रिस्बेन में हमारा अभ्यास सत्र है और मैं शमी को देखने के लिए उत्सुक हूं।"
चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए भारत के कप्तान ने कहा कि उन्हें आगे देखने की जरूरत है और जब तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी तब तक सभी खिलाड़ी मैच के लिए अच्छी तरह से तैयार हो जाएंगे।
T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं
रोहित ने कहा "आप चोट को लेकर निराशा नहीं दिखा सकते हैं, आपको आगे देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं। हमने अपने अन्य खिलाड़ियों को सपोर्ट किया है और हम अभी भी उनका समर्थन कर रहे हैं। आशा है कि वे अच्छा करेंगे। हम यहां जल्दी आना चाहते थे और स्थिति के अनुकूल होना चाहते थे। जब हम पाकिस्तान से खेलेंगे, तो हम तैयार रहेंगे। हम अंतिम समय की जानकारी में विश्वास नहीं करते हैं, मैं अंतिम समय में किसी को यह बताने में विश्वास नहीं करना चाहता कि आप खेल रहे हैं।"
सूर्यकुमार यादव ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक साबित किया है। यादव ने 34 टी20 में 38.70 के औसत और 176.81 के स्ट्राइक रेट से नौ अर्धशतक सहित 1045 रन बनाए हैं।
उन्होंने वनडे क्रिकेट में 13 मैचों में 34 के औसत से 340 रन और 98.83 के स्ट्राइक रेट से दो पचास से अधिक स्कोर के साथ वनडे क्रिकेट में भी अपना नाम बनाया है। रोहित ने कहा "सूर्या हमारे एक्स-फैक्टर हो सकते हैं। उम्मीद है कि वह अपना शानदार फॉर्म जारी रखेंगे। वह आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं और वर्तमान में उनके पास लय है।"