फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma said door is open for Mohammed Shami to join India for last two Test matches against Australia

IND vs AUS: 'अंतिम दो टेस्ट के लिए दरवाजे खुले हैं', रोहित ने शमी की उपलब्धता पर दी जानकारी; फिटनेस पर रखी राय

Sun, 08 Dec 2024 01:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:42 PM IST
सार

शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उनकी टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण शमी लंबे ब्रेक पर थे। शनिवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी जानकारी दी थी कि शमी का अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना तय है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना महज एक औपचारिकता है।

विज्ञापन
Rohit Sharma said door is open for Mohammed Shami to join India for last two Test matches against Australia
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित ने बंगाल के तेज गेंदबाजी की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। भारत को कंगारू टीम के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 
विज्ञापन

34 वर्षीय शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उनकी टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण शमी लंबे ब्रेक पर थे। शनिवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी जानकारी दी थी कि शमी का अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना तय है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना महज एक औपचारिकता है। अब खुद कप्तान ने शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है शमी का रिकॉर्ड
शमी ने विराट कोहली के नेतृत्व में 2018-19 में भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। शमी ने ऑस्ट्रेलिया में आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं, लेकिन आगामी सीरीज के लिए भारत द्वारा घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार वापसी के बाद शमी का ऑस्ट्रेलिया जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

रोहित ने शमी की फिटनेस पर दिया अपडेट
रोहित ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान शमी के घुटने में सूजन दिखी थी जिस कारण उनकी अब तक भारतीय टीम में वापसी नहीं हो सकी है। रोहित का कहना है कि वह चाहते हैं कि पूरी तरह फिट शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम से जुड़ें। रोहित ने कहा, जाहिर है कि उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। लेकिन फिलहाल हम शमी की फिटनेस पर नजर रख रहे हैं क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उनके घुटने में फिर सूजन आ गई थी जिससे उनके टेस्ट मैच में खेलने की तैयारियों को झटका लगा था। हम उनके प्रति काफी सावधानी बरत रहे हैं और ऐसी स्थिति नहीं चाहते कि वह खेलें और फिर उन्हें बाहर जाना पड़े। हम शमी के लिए 100 प्रतिशत से ज्यादा सुनिश्चित होना चाहते हैं। 

रोहित ने कहा, शमी लंबे वक्त से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं और हम उन पर दबाव नहीं डालना चाहते कि वह यहां आएं और हमारे लिए काम आसान करें। कुछ लोग हैं जो उनकी निगरानी कर रहे हैं। वे शमी के साथ हैं और हम सही समय पर इस बारे में फैसला लेंगे। हर मैच के बाद उन्हें देखा जा रहा है कि किस तरह वह 20 ओवर के मैच में चार ओवर का कोटा पूरा करने के बाद व्यवहार कर रहे हैं। हम बस उनके प्रति सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, शमी के लिए अंतिम दो टेस्ट मैच में खेलने के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। 

बुमराह पर पड़ रहा दबाव
शमी की अनुपस्थिति से जसप्रीत बुमराह पर दबाव पड़ रहा है। पहले दो टेस्ट मैचों में बुमराह ने क्षमता से अधिक ओवर डाले हैं। बुमराह दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ग्रोइन चोट की समस्या से परेशान दिखे थे, लेकिन भारतीय टीम के फिजियो ने उन्हें देखा और वह दोबारा फिट होकर गेंदबाजी करने आए थे। चोट से हालांकि, बुमराह की गति पर प्रभाव पड़ा था और वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद नहीं डाल पा रहे थे। 

Rohit Sharma said door is open for Mohammed Shami to join India for last two Test matches against Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
पिंक बॉल टेस्ट में भारत की करारी हार
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की और डे-नाइट टेस्ट में भारत को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed