फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma recall Suryakumar Yadav catch to dismiss David Miller in T20 World Cup final 2024

T20 World Cup: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार के फाइनल में पकड़े कैच को याद किया, कोहली के योगदान को भी जमकर सराहा

Sun, 29 Jun 2025 03:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

भारत ने आज ही एक दिन एक साल पहले यानी 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया था और अब रोहित ने उस पल को याद किया है। 

विज्ञापन
Rohit Sharma recall Suryakumar Yadav catch to dismiss David Miller in T20 World Cup final 2024
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI/ICC

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच को याद किया और कहा कि इस कैच ने मैच में अंतर पैदा किया। रोहित ने स्वीकार किया कि जब भारत ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए थे तो वह नर्वस हो गए थे। उन्होंने साथ ही खिताब जिताने के लिए विराट कोहली की पारी को भी सराहा। भारत ने आज ही एक दिन एक साल पहले यानी 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मिलर का कैच लेकर मैच में कराई थी वापसी
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को छह गेंद पर 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर विस्फोटक डेविड मिलर थे। उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद को सामने की ओर खेला। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन सूर्यकुमार बीच में आ गए। उन्होंने दो प्रयासों में इस कैच को पूरा किया। सूर्यकुमार ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया। उनके इसी कैच ने भारत की वापसी मैच में करा दी और टीम इंडिया चैंपियन बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने कहा, कैच के बाद अंपायरों ने इसे तीसरे अंपायर की ओर भेजा और देखा कि सूर्यकुमार ने गेंद सही से पकड़ी है या नहीं। सभी की दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं। मुझे लगा था कि गेंद छक्के के लिए गई है क्योंकि मैं लॉन्ग ऑन पर खड़ा था जो सूर्यकुमार के विपरीत था। मैं तो सोचना लग गया था कि अब दक्षिण अफ्रीका को पांच गेंदों पर 10 रन चाहिए, लेकिन फिर मैंने देखा कि सूर्यकुमार बीच में आ गए। 

उन्होंने कहा, उसे कैच को पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि जब गेंद हवा में होती है तो लगता है कि ये आसानी से बाउंड्री के पार चली जाएगी। लेकिन हवा के कारण मुझे लगा कि गेंद ग्राउंड पर रही। जब अंपायर कैच को दोबारा देख रहे थे तो मैं सूर्यकुमार के पास ही खड़ा था और मैंने उससे पूछा कि तुम मुझे बताओ कैच लिया है या नहीं क्योंकि मैं बड़े स्क्रीन पर नहीं देखना चाहता। 

रोहित ने कहा, उसने मुझसे कहा कि मैंने कैच पकड़ा है। लेकिन फिर मैंने देखा कि वह किसी से कह रहा है कि मुझे पता नहीं, लेकिन मैंने कैच पकड़ा है। फिर उन्होंने स्क्रीन पर जूम करके दिखाया। जब स्थिति स्पष्ट हुई तो मुझे खुशी हुई। पर जब तक स्क्रीन पर फैसला नहीं देखा चैन नहीं पड़ा क्योंकि पता नहीं चलता कि तीसरा अंपायर क्या सोच रहा है। 
विज्ञापन

रोहित बोले- अक्षर की पारी ने पलटा मैच 
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और केशव महाराज ने रोहित तथा ऋषभ पंत को आउट कर दिया था। फिर कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार को पवेलियन भेजा था जिससे भारत ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने कहा, जब हमने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए तो जाहिर है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंतित हो गया था। मैं घबरा गया था और मुझे लग रहा था कि हम मैच में पिछड़ गए हैं। लेकिन मेरे दिमाग में ये भी चल रहा था कि टूर्नामेंट में हमारे मध्य क्रम को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है तो जब भी इन्हें अवसर मिलेगा वो प्रभाव छोड़ेंगे। कई लोग अक्षर पटेल की पारी के बारे में बात नहीं कर रहे लेकिन उस पारी ने ही मैच का रुख पलटा। उस वक्त 31 गेंदों पर 47 रन बनाना काफी महत्वपूर्ण था। 

रोहित ने कहा, हमें ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो क्रीज पर टिका रहे और कोहली ने वो भूमिका अच्छी तरह निभाई। उन्होंने पूरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और फिर शिवम दुबे, अक्षर और हार्दिक ने भी अपनी भूमिका निभाई। भारत के लिए लंबे समय तक खेलने का अनुभव आपकी मदद करता है। आप उस वक्त अपनी भावनाओं और विचारों को नियंत्रित नहीं रख सकते। मुझे यकीन है कि वह उस वक्त यही सोच रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed