फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma reached Maldives to celebrate holidays with family before IPL 2025 shared beautiful pictures

Rohit Sharma: आईपीएल से पहले परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 14 Mar 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Mar 2025 10:59 PM IST
सार

हिटमैन ने परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं। इनमें रोहित पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma reached Maldives to celebrate holidays with family before IPL 2025 shared beautiful pictures
रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ - फोटो : Rohit sharma-instagram story (screengrab)

विस्तार

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हैं। इसकी जानकारी हिटमैन ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं। इनमें रोहित पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएल के 18वें सत्र में खेलते नजर आएंगे रोहित
दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज बहुत जल्द आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले हिटमैन के टीम से जुड़ने की संभावना है। फिलहाल वह मालदीव में परिवार के साथ छु्ट्टियां मना रहे हैं। 

यहां देखिए रोहित शर्मा द्वारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर साझा की गईं तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो क्रेडिट: rohitsharma-instagram story (screengrab)
विज्ञापन

फोटो क्रेडिट: rohitsharma-instagram story (screengrab)


फोटो क्रेडिट: rohitsharma-instagram story (screengrab)

फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले MI को लग सकता है तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed