{"_id":"62ded0bbdd37002a2916bae5","slug":"rohit-sharma-praises-team-india-after-win-against-west-indies-in-second-odi-hails-axar-patel-in-gujarati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में जीत पर टीम इंडिया की तारीफ की, अक्षर पटेल को गुजराती में दिया संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में जीत पर टीम इंडिया की तारीफ की, अक्षर पटेल को गुजराती में दिया संदेश
Mon, 25 Jul 2022 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:50 PM IST
सार
बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दूसरे वनडे में 35 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए थे। अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी है। साथ ही में प्लेयर ऑफ द मैच रहे अक्षर पटेल के लिए गुजराती में मैसेज दिया है। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में दो विकेट से जीत हासिल की और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज का तीसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
रोहित ने ट्वीट में लिखा- वाह! टीम इंडिया ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। बापू बधू सारू छे अक्षर पटेल। दरअसल, अक्षर को फैन्स बापू कहकर बुलाते हैं। वह उनका निक नेम है। रोहित ने अक्षर की तारीफ करते हुए लिखा अक्षर बहुत शानदार प्रदर्शन रहा। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने दूसरे वनडे में 35 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पारी की बदौलत भारत ने 312 रन के लक्ष्य को 49.4 ओवर में हासिल किया था। अक्षर के अलावा शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली थी। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 63 रन और संजू सैमसन ने 54 रन बनाए थे। वहीं, विंडीज की और से शाई होप ने 115 रन की पारी खेली थी। यह होप का 100वां वनडे मैच था और इसी मैच में उन्होंने स्पेशल पारी खेली थी।
होप के अलावा कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन बनाए थे। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके थे। वहीं, दीपक हुड्डा, अक्षर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत हासिल की। यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। इस मामले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।