फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma might be rested against australia in t20i series, selection on 15th february

कंगारुओं के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं दिखेंगे नंबर-1 बल्लेबाज रोहित!

Wed, 13 Feb 2019 09:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Feb 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma might be rested against australia in t20i series, selection on 15th february
rohit sharma

ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टेस्ट और वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अपने मैदानों पर फिर उसी प्रतिद्वंद्वी के सामने होगी। दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 15 फरवरी को मुंबई में किया जाएगा। टी-20 में जहां ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिए जाने की संभावना है। वहीं वनडे टीम में टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले अब कोई प्रयोग करने के मूड में नहीं है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम दौरे की शुरुआत 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में करेगी। दूसरा टी-20 बंगलूरू में 27 फरवरी को होगा।  माना जा रहा है कि चयन को लेकर टीम प्रबंधन और चयन समिति की सोच में एकरूपता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वही टीम उतारने की योजना है जो विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाएगी।
विज्ञापन


विश्व कप के दावेदार सभी खिलाड़ियों को आजमाने के लिए चयनकर्ता वनडे सीरीज के लिए 15 की जगह 16 सदस्यीय टीम का चयन कर सकते हैं।  चयन प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि रोहित शर्मा को टी-20 प्रारूप में विश्राम दिया जा सकता है क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली की ब्रेक के बाद टीम में वापसी हो रही है। जहां तक वनडे टीम के चयन का सवाल है तो कोई प्रयोग नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेसरों को किया जाएगा रोटेट 

rohit sharma might be rested against australia in t20i series, selection on 15th february
team india

खिलाड़ियों पर पड़ रहे बोझ के प्रबंधन के बारे में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, वनडे सीरीज खेलने वाले हमारे अधिकांश खिलाड़ियों को ढाई हफ्ते का अच्छा आराम मिलेगा। पांच मैचों की सीरीज के दौरान तेज गेंदबाजों को रोटेट किया जा सकता है लेकिन किसी को भी टीम से बाहर रखकर आराम नहीं दिया जाएगा।

काम के बोझ का प्रबंधन आईपीएल के दौरान अधिक होगा। उन्होंने कहा, ‘हालांकि हैरानी भरे चयन की संभावना नहीं है। यह सिर्फ इतना मामला है कि मैच के दिन कौन खेलेगा। बुमराह, भुवनेश्वर और शमी सभी फिट और उपलब्ध हैं। खलील के साथ, इन चारों को रोटेट किया जा सकता है जिससे कि सही संयोजन पता चल सके। 

रिजर्व विकेटकीपर के लिए कार्तिक-पंत में होड़

rohit sharma might be rested against australia in t20i series, selection on 15th february
ऋषभ पंत

उन्होंने कहा, फिलहाल दो स्थान उपलब्ध हैं। दूसरे विकेटकीपर के लिए दिनेश कार्तिक और ऋ षभ पंत के बीच टक्कर है जबकि तीसरे सलामी बल्लेबाज का स्थान भी है। टीम प्रबंधन कम से कम पहले तीन मैचों के दौरान प्रयोग नहीं करेगा।’ कुछ लोगों का माना जा रहा है कि अंतिम दो वनडे से शिखर धवन को आराम दिया जा सकता है और देखा जा सकता है कि लोकेश राहुल ने फॉर्म वापस हासिल कर ली है या नहीं।

 24: फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया से पहला टी-20, दूसरा 27 को होगा  

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम 
 

02 मार्च     पहला वनडे  हैदराबाद
05 मार्च     दूसरा वनडे    नागपुर
08 मार्च    तीसरा वनडे      रांची 
10 मार्च    चौथा वनडे     मोहाली 
13 मार्च     पांचवां वनडे    दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed