फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma in team india against south africa

रोहित शर्मा ने की गेंदबाजी की प्रैक्टिस, राज भी खोला

Tue, 22 Sep 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma in team india against south africa

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाजी और मध्यक्रम दोनों तरह से अपनी काबलियत दिखा चुके रोहित शर्मा अब गेंदबाजी कर रहे हैं। थोड़ा अजीब पर सच यही है कि अक्टूबर माह से शुरू होने वाली 72 दिनों की मैराथन क्रिकेट सीरीज के लिए वह बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

विज्ञापन

138 वनडे मैच खेल चुके रोहित के बल्ले से 7 बार शतक निकले हैं। जबकि एक दोहरा शतक भी शामिल है। उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की अद्भुत पारी खेली थी। साफ है वह टीम में बल्लेबाज ही हैं। टेस्ट में 14 मैचों की 25 पारियों में वह 2 सेंचुरी जड़ चुके हैं।

विज्ञापन

जानिए अगली स्लाइड में कि रोहित अब बल्ला नहीं गेंदबाजी में कमाल करना चाहते हैं। हो सकता है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए तुरप का इक्का साबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने खोला गेंदबाजी करने का राज

rohit sharma in team india against south africa

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा आजकल अभ्यास के दौरान नैट पर गेंदबाजी भी कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पर भी उन्होंने नैट पर सीम बॉलिंग की थी।


उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में सुधार के लिए गेंदबाजी प्रशिक्षक भरत अरुण की भी मदद लेंगे। रोहित ने कहा कि अगर मैं दस-12 ओवर फेंक लेता हूं तो कप्तान के लिए एक अतिरिक्त विकल्प के तौर पर राहत प्रदान कर सकता हूं। यह अपने आपको समय के साथ और बेहतर विकसित करने की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed