फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma hits a six on switch hit against Afghanistan reminds of Suryakumar and Maxwell IND vs AFG

Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया अनोखा शॉट, सूर्यकुमार और मैक्सवेल की दिलाई याद

Wed, 17 Jan 2024 09:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 Jan 2024 09:22 PM IST
सार

रोहित ने टी20 करियर का पांचवां शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

विज्ञापन
Rohit Sharma hits a six on switch hit against Afghanistan reminds of Suryakumar and Maxwell IND vs AFG
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद जबरदस्त वापसी की और शानदार शतक लगाया। उन्होंने अफगान गेंदबाजों की जमकर धुनाई। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वाी स्टेडियम पर हिटमैन ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। रोहित ने स्विच हिट पर छक्का मारा।
विज्ञापन


रोहित को आमतौर पर यह शॉट खेलते हुए नहीं देखा गया। वह पारंपरिक शॉट से रन बनाने में माहिर हैं। रोहित ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने शरफुद्दीन अशरफ की गेंद पर स्विच हिट पर छक्का लगाया। उनके शॉट से सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाजों की याद दिला दी। रोहित के इस छक्के के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।
विज्ञापन

 

रोहित ने लगाया पांचवां शतक
रोहित ने टी20 करियर का पांचवां शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा
रोहित ने अपनी पारी के दौरान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हिटमैन बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 54 मैचों में टीम की कप्तानी की है। उनके खाते में बतौर कप्तान 1648 रन हो गए। इस मामले में शीर्ष पर कोहली थे। अब रोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.57 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed