फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma gives India an injury scare, gets hit on thigh during practice

INDvsBAN: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोटिल रोहित शर्मा फिट, पहले टी-20 में खेलेंगे

Sat, 02 Nov 2019 07:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Rohit sharma gives India an injury scare, gets hit on thigh during practice
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को साफ किया कि वह पूरी तरह से फिट हैं और बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में खेलेंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया मैनेजर ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली में खेला जाएगा। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैच से पहले चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन


हुआ यूं था कि मैच से पहले रोहित शर्मा नेस्ट पर अभ्यास कर रहे थे। उन्हें थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने अभ्यास करा रहे थे। इसी दौरान नुवान की एक गेंद रोहित के पैर पर जा लगी और वह चोटिल हो गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, रोहित शर्मा से उनकी चोट को लेकर बात करने गए और रोहित ने प्रैक्टिस को छोड़ने का फैसला किया। वह वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को इस टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया है। उनकी यह चोट भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय है।  बहरहाल, भारतीय फैंस की यही चाहत होगी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 खेलते हुए नजर आए।

सही संयोजन तैयार करना प्राथमिकता : राठौड़

वहीं, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि टी-20 विश्व कप 2020 से पहले अधिक फेरबदल किए बिना मुख्य खिलाड़ियों का सही संयोजन तैयार करना भारत की प्राथमिकता होगी। भारत रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत करेगा। इस सीरीज में भारत का लक्ष्य शिवम दुबे और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों को परखने का होगा।

राठौड़ ने कहा कि प्रयोग किए जा सकते हैं, लेकिन वह लगातार बदलाव करने के पक्ष में नहीं हैं। राठौड़ ने कहा, ‘आपको अधिक बदलाव से भी बचना होगा, लेकिन एक बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी कौन हैं और हमें इन मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘साथ ही उन नए खिलाड़ियों को भी आजमाया जाए जो सामने आ रहे हैं। अगर वे हमारे मैनेजमेंट के लिए सही साबित होते हैं तो हमारी टीम के लिए भी उपयोगी होंगे।’ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज राठौड़ ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीतना एक ऐसा पहलू है जिस पर टीम को सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed