फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma gets Out on Ashwin ball wife ritika started crying Ashwin wife hugged her

IPL 2022: जन्मदिन पर सस्ते में आउट हुए रोहित तो रोने लगीं रितिका, विकेट लेने वाले अश्विन की पत्नी ने लगाया गले

Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा कोई कमाल नहीं कर सके और दो रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने पर रितिका रोने लगीं। इसके बाद अश्विन की पत्नी ने जाकर उन्हें गले लगाया। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma gets Out on Ashwin ball wife ritika started crying Ashwin wife hugged her
रिताक सजदेह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। राजस्थान के खिलाफ मैच में मुंबई ने पांच विकेट से जीत हासिल की और टीम के कप्तान रोहित शर्मा को खास तोहफा दिया। हालांकि, कप्तान रोहित इस मैच में खुद कोई कमाल नहीं कर सके और जन्मदिन पर सिर्फ दो रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। उनके आउट होने पर पत्नी रितिका रोने लगीं। यह देख अश्विन की पत्नी प्रीति नरायण रितिका के पास पहुंचीं और उन्हें गले लगा लिया। इस घटना का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


अपने जन्मदिन पर रोहित ने पांच गेंदों में दो रन बनाए और अश्विन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। उन्होंने अश्विन की गेंद को स्वीप कर छक्का लगाने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं रहा। इस वजह से गेंद हवा में गई और स्कवायर लेग में खड़े डेरिल मिशेल ने आसान कैच पकड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति ने जीता दिल
रोहित के जन्मदिन पर सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी इसी उम्मीद में मैच देखने आई थीं, लेकिन रोहित इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सके। उन्होंने पांच गेंद खेलकर सिर्फ दो रन बनाए और अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। रोहित के सस्ते में आउट होने के बाद उनकी पत्नी रितिका रोने लगीं। रोहित को अश्विन ने आउट किया था। यह देखकर अश्विन की पत्नी प्रीति नरायण रितिका के पास पहुंची और उन्हें गले लगा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मुंबई ने पांच विकेट से जीता मैच
इस मैच में रोहित भले ही कुछ खास न कर पाए हों, लेकिन उनकी टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया। यह मुंबई की पहली जीत थी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई ने राजस्थान को 158 रन पर रोका। ऋतिक शौकीन को छोड़ सभी गेंदबाजों ने कंजूसी के साथ रन खर्चे। वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की फिर टिम डेविड ने नौ गेंद में 20 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। मुंबई ने यह मैच पांच विकेट जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed