फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma fined for slow over rate in ipl final

इधर चैंपियन बने उधर कप्तान पर ही लग गया जुर्माना

Mon, 27 May 2013 08:12 PM IST
कोलकाता
कोलकाता Updated Mon, 27 May 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma fined for slow over rate in ipl final

आईपीएल की नई चैंपियन टीम अभी जीत का जश्न मना ही रही थी कि उसके कप्तान के लिए एक बुरी खबर आ गई और उस पर जुर्माना ठोक दिया गया।

विज्ञापन


ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के धीमे ओवर रेट के लिए 20 हजार डॉलर का जुर्माना कर दिया गया है।
विज्ञापन


मैच की समाप्ति के बाद मुंबई की टीम निर्धारित ओवर रेट से तीन ओवर पीछे रही। चूंकि आईपीएल आचार संहिता में धीमे ओवर रेट के लिए रोहित का इस सत्र में यह पहला अपराध था इसलिए उन पर 20 हजार डॉलर का ही जुर्माना किया गया। मुंबई ने मैच में चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रावो ने तोड़ा मलिंगा का आलटाइम रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के कैरेबियाई मध्यम तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल इतिहास में एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 28 विकेट लेने का मुंबई इंडियंस के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड रविवार को तोड़ दिया। ब्रावो ने आईपीएल छह के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार ओवर में 42 रन देकर चार विकेट झटके और इस टूर्नामेंट में अपने विकेटों की संख्या 32 पहुंचा दी। ब्रावो ने 18 मैचों में 15.53 के औसत से 32 विकेट लिए।

फाइनल में ब्रावो का प्रदर्शन टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके साथ ही ब्रावो ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए ‘पर्पल कैप’ भी अपने नाम कर ली।


...लेकिन गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हसी
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कैरेबिवाई तूफान क्रिस गेल का एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मात्र दो रनों की जरूरत थी लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर सके। गेल ने पिछले साल 733 रनों का रिकॉर्ड बनाया था।

हसी मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को फाइनल से पहले 16 मैचों में 732 रन बना चुके थे और गेल से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ दो रन चाहिए थे लेकिन हसी फाइनल में लसिथ मलिंगा की गेंद पर पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर मात्र एक रन बनाकर बोल्ड हो गए। हसी ने 17 मैचों में 52.35 के औसत से 733 रन बनाए और गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि वह सर्वाधिक रनों के लिए ‘ऑरेंज कैप’ हासिल करने में जरूर सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed