{"_id":"5b445d2f4f1c1b00278b583f","slug":"rohit-sharma-dedicated-his-century-against-england-to-sudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ऋतिका नहीं, इन्हें समर्पित किया रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पत्नी ऋतिका नहीं, इन्हें समर्पित किया रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा के तूफानी शतक के बूते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदते हुए 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 56 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 100 रन जड़े। रोहित शर्मा ने अपना यह यादगार शतक अपने सबसे अजीज दोस्त 'सूडान' को समर्पित किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी ट्विटर वॉल पर लिखा, 'तीसरे टी-20 में लगाया गया शतक मेरे दोस्त सूडान को समर्पित है। हमें खुद के लिए इस दुनिया को बेहतर बनाने का रास्ता खोजना ही होगा।' बता दें कि सूडान नॉर्दर्न का आखिरी श्वेत गेंडा था।
विज्ञापन
'सूडान' ने इसी साल मार्च में साउथ अफ्रीका में दम तोड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि यह सूडान वही गेंडा है जिससे रोहित केन्या में मिले थे। रोहित 2015 में जंगली जानवरों के शिकार को रोकने के लिए चलाए गए एक अभियान का हिस्सा बने थे, तभी वे सूडान से भी मिले थे और उन्होंने इस कार्य के लिए अनुदान भी दिया था।
विज्ञापन
सूडान पिछले काफी समय से बीमार था। 45 साल की उम्र में इस गेंडें की सांसे थम गई। डान की मौत के बाद अब ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाली जनरेशन के लिए गैंडे किसी डायनासोर से कम नहीं होंगे, जिन्हें सिर्फ किताबों में और मूवीज में ही देखा जा सकेगा। सूडान की मौत पर भी रोहित शर्मा ने काफी दुख जताया था।
Yesterday’s innings is dedicated to my fallen friend Sudan 🦏 May we find a way to make this world a better place for all of us. pic.twitter.com/wayEjDlUyA
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 9, 2018