Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma big step towards returning To form and save his Test career, matter related to Ranji Trophy

Rohit Sharma: फॉर्म में वापसी और टेस्ट करियर बचाने के लिए रोहित ने उठाया बड़ा कदम, रणजी से जुड़ा है मामला

Tue, 14 Jan 2025 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jan 2025 09:40 AM IST
सार

रोहित ने मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल होने का फैसला करके दूसरों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया गया है। जसप्रीत बुमराह चोटिल चल रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म बेहद खराब चल रहा है। हालांकि, रोहित ने फॉर्म में वापसी और अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के अभ्यास सत्र से जुड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह रणजी के मुकाबले खेलेंगे या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुंबई की टीम से जुड़ेंगे रोहित
रोहित ने मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल होने का फैसला करके दूसरों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित मुंबई की टीम के साथ मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में नेट्स अभ्यास करेंगे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे से लौटने के बाद ट्रेनिंग सत्र शुरू करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धता को लेकर पुष्टि नहीं
रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में मुंबई को जम्मू-कश्मीर से भिड़ना है। रोहित ने अभी तक रणजी टीम में चयन के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में अपनी स्किल को बेहतर करने के लिए आराम करने की बजाय नेट्स में समय बिताने का फैसला किया है। टीम में उनकी भागीदारी पर भी जल्द ही फैसला किए जाने की संभावना है। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'वह मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास सत्र के लिए आएंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह जम्मू कश्मीर के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं। वह उचित समय पर एमसीए को सूचित करेंगे।'
विज्ञापन

रोहित ने 2015 में खेला था रणजी मैच
रोहित पिछली बार 2015 में मुंबई की ओर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में खेले थे। देश के टेस्ट और वनडे कप्तान को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद अपने बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत महसूस हुई है। ऑस्ट्रेलिया में रोहित ने चार टेस्ट मैचों में 3,9, 10, 3, 6 की पारी खेली थी। उन्होंने पांच पारियों में 10.93 की औसत से 31 रन बनाए थे।

विराट को भी दिया गया सुझाव
रणजी ट्रॉफी का अगला दौर 23 जनवरी से शुरू होगा। रोहित के अलावा विराट कोहली को भी लंबे प्रारूप में अपने फॉर्म को बेहतर करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू करने का सुझाव दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया में भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे थे। कोहली ने पिछली बार 2012 में रणजी ट्रॉफी का कोई मैच खेला था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी लाल गेंद के प्रारूप में घरेलू टूर्नामेंट में खेलें जिससे टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed