तिरुवनंतपुरम वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ दिया। अगर आप सोच रहे हो कि इतने रन का लक्ष्य तो वेस्टइंडीज ने भी नहीं दिया तो रोहित डबल सेंचुरी कैसे लगा सकते हैं तो आप एकदम गलत हैं, क्योंकि ये दोहरा शतक रनों का नहीं छक्कों का है।
INDvWI: रोहित शर्मा ने लगाया एक और 'दोहरा शतक', तोड़े विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हिटमैन' ने गुरुवार को सीरीज के आखिरी वन-डे में जैसे ही अपने बल्ले से दूसरा छक्का ठोका वह वन-डे क्रिकेट में सिक्सर्स की डबल सेंचुरी पूरी करने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। रोहित से आगे सिर्फ 218 छक्कों के साथ सिर्फ एमएस धोनी ही हैं।
सबसे कम पारियों में 200 छक्के
इस दौरान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने सबसे कम पारियों में 200 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने 193वें वनडे की 187वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज था। अफरीदी ने 195 पारियों में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया था। देखिए पूरी लिस्ट
खिलाड़ी पारी
रोहित शर्मा 187
शाहिद अफरीदी 195
एबी डिविलियर्स 214
ब्रैंडन मैकुलम 228
क्रिस गेल 241
एमएस धोनी 248
सनथ जयसूर्या 343
रोहित शर्मा वनडे में छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन चुके हैं। वन-डे में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है, उन्होंने वनडे करियर में कुल 351 छक्के जड़े। वह वनडे में छक्कों का तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं।
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश छक्के
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 351
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 275
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 270
एमएस धोनी भारत 218
एबी डिविलियर्स द अफ्रीका 214
ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 200
रोहित शर्मा भारत 200*