फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma became Vice Captain of team india for ODI against Sri Lanka

श्रीलंका दौरे के लिए यह खिलाड़ी बना 'विराट बिग्रेड' का उप-सेनापति

Sun, 13 Aug 2017 10:41 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 13 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma became Vice Captain of team india for ODI against Sri Lanka
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को वरीयता दी और युवराज सिंह को एक बार फिर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं टीम इंडिया में वापसी की बाट जोह रहे सुरेश रैना को भी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

 
 


धोनी अप्रत्यक्ष रूप से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

Rohit Sharma became Vice Captain of team india for ODI against Sri Lanka
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
लेकिन इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने बड़ा निर्णय लेते हुए रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान घोषित कर दिया। इससे पहले लंबे समय से चयनकर्ता टीम के उपकप्तान की घोषणा नहीं कर रहे थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विराट की अनुपस्थिति में या मैदान से बाहर जाने पर टीम की कमान संभाले नजर आते थे। 

रोहित मुंबई को दिला चुके हैं तीन आईपीएल खिताब

Rohit Sharma became Vice Captain of team india for ODI against Sri Lanka
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
रोहित को टीम का उपकप्तान बनाए जाने का मतलब विराट की धोनी पर निर्भरता को कम करना है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियन के कप्तान हैं और मुंबई को तीन बार चैंपियन भी बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाया जाना भविष्य में आने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए कप्तान तैयार करना है।

धोनी चयनकर्ताओं के मिशन 2019 में नहीं!

Rohit Sharma became Vice Captain of team india for ODI against Sri Lanka
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
चयनकर्ताओं के इस निर्णय का मतलब यह भी निकाला जा सकता है कि धोनी उनके 2019 के प्लान का हिस्सा नहीं हैं और युवराज के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है क्योंकि वो विकेट के पीछे से शानदार प्रदर्शन कियाा है लेकिन उनके बल्ले की धार नहीं दिखी है। न ही वो अब फिनिशर की भूमिका भी अच्छी तरह नहीं निभा पा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में भारत को मिली करीबी हार के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहराया गया था। हार्दिक पांड्या और केदार जाधव फिनिशर की भूमिका में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed