फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and David Warner is the best openers in the world, says Tom Moody

इस दिग्गज कोच की नजर में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर

Sat, 04 Apr 2020 05:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma and David Warner is the best openers in the world, says Tom Moody
रोहित शर्मा और डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने शनिवार को भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को टी-20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना। मूडी मशहूर कोच और कॉमेंटेटर हैं। एक सवाल-जवाब सत्र में मूडी ने चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) को अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम और महेंद्र सिंह धोनी को पसंदीदा कप्तान बताया।

विज्ञापन


जब उनसे टी-20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो 54 वर्षीय इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा का नाम लूंगा।'
विज्ञापन


भारत में क्रिकेट की अपार प्रतिभा मौजूद है, लेकिन मूडी को लगता है कि इनमें शुभमन गिल सबसे बेहतर हैं। गिल ने भारत के लिए दो वन-डे खेले हैं और टेस्ट टीम में भी जगह बना चुके हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में अभी उनका डेब्यू करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडी कई बार आईपीएल टीमों में कोचिंग दे चुके हैं। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है और उनके लिए पसंदीदा भारतीय क्षेत्ररक्षक रवींद्र जडेजा हैं। पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछने पर उन्होंने कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed