फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Jadeja And Dhawan Will Play In Duleep Trophy Final

गुलाबी गेंद से फाइनल मैच खेलने उतरेंगे टीम इंडिया के आधा दर्जन सितारे

Thu, 08 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Rohit Jadeja And Dhawan Will Play In Duleep Trophy Final
रोहित शर्मा - फोटो : getty
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के आधा दर्जन सितारे नजर आएंगे। 10 सितंबर से शुरू होने वाले 5 दिनों के फाइनल में इंडिया ब्लू और इंडिया रेड का सामना होगा।
विज्ञापन


इस सीरीज में रोहित शर्मा, रविंद्र जड़ेजा और शिखर धवन भी नजर आने वाले हैं। रोहित और जड़ेजा इंडिया ब्लू के लिए खेलेंगे, जिसकी कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे हैं। शिखर धवन युवराज की कप्तानी में इंडिया रेड के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन


हालांकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली ग्रेटर नोएडा में गुलाबी गेंद से खेलते नजर नहीं आएंगे। वो इस डे-नाइट 4 दिवसीय मैच का हिस्सा नहीं हैं।

इसके अलावा टेस्ट टीम में शामिल अमित मिश्रा, चेतेश्वर पुजारा और स्टुअर्ट बिन्नी पहले से ही इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

क्यों भारत न्यूजीलैंड के नहींं खेल रहा डे-नाइट टेस्ट मैच!

Rohit Jadeja And Dhawan Will Play In Duleep Trophy Final
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : getty
खिलाड़ियों के फीडबैक के आधार पर ही बीसीसीआई पिंक बॉल और डे-नाइट टेस्ट के भविष्य का फैसला लेगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगा।

हालांकि, इस प्लान को लागू नहीं किया जा सका। इसके पीछे कारण था कि खिलाड़ियों को गुलाबी गेंट से खेलने का अनुभव नहीं था।

इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं इंडिया रेड ने भी इंडिया ग्रीन पर बड़ी बढ़त के आधार पर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। टूर्नामेंट में बड़े नामों के जुड़ने से इसका रोमांच और बढ़ जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed