{"_id":"5e63d9db8ebc3eeb3e6e0b64","slug":"road-safety-world-series-t20-sehwag-half-century-helps-india-legends-defeat-west-indies-legends","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड सेफ्टी सीरीज: सहवाग का तूफानी अर्धशतक, सचिन के साथ मिलकर इंडिया लीजेंड्स को दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोड सेफ्टी सीरीज: सहवाग का तूफानी अर्धशतक, सचिन के साथ मिलकर इंडिया लीजेंड्स को दिलाई जीत
Sat, 07 Mar 2020 10:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:58 PM IST
सार
- पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स की जीत, वेस्टइंडीज को हराया
- इंडिया लीजेंड्स की तरफ से वीरेंद्र सहवाग का नाबाद अर्धशतक
- वेस्टइंडीज लीजेंड्स की तरफ से शिवनारायण चंद्रपॉल का अर्धशतक
- सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के संदेश से हो रही है टी-20 सीरीज
- दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर ले रहे हैं भाग
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
वीरेंद्र सहवाग की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से इंडिया लीजेंड्स की टीम ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम को रोड सेफटी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया है। मुंबई में पूर्व क्रिकेटरों के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंडिया की टीम ने दस गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मैच में सचिन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने शिवनारायण चंद्रपॉल की (61) अर्धशतकीय पारी और डैरेन गंगा के 32 रन की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। भारत की तरफ से जहीर खान, मुनाफ पटेल और हाल ही में संन्यास लेने वाले प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स टीम की तरफ से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने तेज शुरुआत की और 11वें ओवर में ही पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद सचिन सुलेमान बेन की गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंडिया के विकेट गिरते रहे और कैफ के बाद गोनी भी सस्ते में आउट हो गए।
विज्ञापन
लेकिन सहवाग की नाबाद 70 रन और युवराज सिंह के नौ रन की मदद से टीम ने सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया। सहवाग ने 56 गेंदों में दस चौके की मदद से 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से कार्ल हूपर ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। बता दें कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के संदेश से दुनियाभर की टॉप टीमों के स्टार क्रिकेटरों के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा रहा है।