फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Road safety world series Irfan Pathan heroic knock helps India legends defeating srilanka

Road Safety Series: इरफान पठान का तूफानी अर्धशतक, इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराया

Wed, 11 Mar 2020 08:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Mar 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Road safety world series Irfan Pathan heroic knock helps India legends defeating srilanka
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने इरफान पठान के तूफानी अर्धशतक की मदद से श्रीलंका लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने आठ गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन


मुनाफ ने लिए चार विकेट
मैच में सचिन ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान और रोमेश कालूवितरना की मदद से पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद श्रीलंका को कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और मुनाफ पटेल की सटीक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से जहां दिलशान और चमारा कपूगेदरा ने 23-23 रन और कालूवितरना ने 21 रन बनाए। वहीं इंडिया की तरफ से मुनाफ पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान और कैफ की शानदार पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उसने मात्र 19 रन पर ही सचिन-सहवाग और युवराज के विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद कैफ ने 45 गेंदों में 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और भारतीय पारी को आगे बढ़ाया, मगर 15वें ओवर में उनके आउट होने के बाद टीम एक बार फिर से मुश्किल में दिखी। लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इरफान पठान ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर रोमांचक मुकाबले में टीम को जीत दिला गए। 


इरफान ने मात्र 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रनों की नाबाद पारी खेली और छठे विकेट के लिए मनप्रीत गोनी के साथ मिलकर 58 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी भी की।

भारत की तरफ से इरफान (57) और मोहम्मद कैफ (46) ने सर्वाधिक रन बनाए तो वहीं श्रीलंका की तरफ से चामिंडा वास ने पांच रन देकर दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed