{"_id":"67ec1939815e5d1ca70dd2af","slug":"riyan-rickleton-praised-ashwini-kumar-say-his-ball-comes-much-faster-than-people-think-ipl-2025-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: रिक्लेटन ने की अश्विनी कुमार की सराहना, बोले- उनकी गेंद लोग जितना समझते है उससे काफी तेज आती है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: रिक्लेटन ने की अश्विनी कुमार की सराहना, बोले- उनकी गेंद लोग जितना समझते है उससे काफी तेज आती है
Tue, 01 Apr 2025 10:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:20 PM IST
सार
पंजाब के वामहस्त तेज गेंदबाज अश्विनी ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीन ओवर में 24 रन पर चार विकेट लेकर स्वप्निल पदार्पण किया।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लेटन ने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने टीम के साथी अश्विनी कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंद लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज गति से आती है।
पंजाब के वामहस्त तेज गेंदबाज ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीन ओवर में 24 रन पर चार विकेट लेकर स्वप्निल पदार्पण किया। उनकी शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने केकेआर को 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। सत्र की पहली जीत के साथ ही मुंबई की टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई।
रिक्लेटन ने कहा, उनकी गेंदबाजी लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज हैं। यह उनकी एक बड़ी खूबी है। वह नई गेंद को स्विंग करने में सक्षम है। आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज हैं और उसकी गेंद थोड़ी नीचे भी रहती है। वह निश्चित रूप से इस टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यहां की पिच उनके अनुकूल है।