ICC के इस नए अवॉर्ड में ऋषभ पंत ने मारी बाजी, इंग्लैंड के कप्तान रूट को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनके प्रदर्शन का खास इनाम मिला है। पंत को आईसीसी ने जनवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए चुना है। इस मामले में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे कर दिया है।
बता दें कि आईसीसी ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए पुरस्कार की शुरुआत की। इसमें आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को नामित किया था।
A month to remember Down Under for @RishabhPant17 and India 🌏
विज्ञापन विज्ञापन
Congratulations to the inaugural winner of the ICC Men’s Player of the Month award 👏
📝 https://t.co/aMWlU9Xq6H pic.twitter.com/g7SQbvukh6 — ICC (@ICC) February 8, 2021
आईसीसी के इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से हर महीने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान देना है। विजेता के चुनाव के लिए आईसीसी प्रशंसकों को ऑनलाइन वोटिंग के लिए आमंत्रित करने के साथ ही एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी को भी शामिल करती है। इस अकादमी में खिलाड़ी, पत्रकार और प्रसारक भी शामिल हैं। पूरी वोटिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन वोटिंग का 10 प्रतिशत और अकादमी का 90% वोट शामिल किया जाता है।
बात करें ऋषभ पंत की तो 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 97 रनों की पारी और ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 89 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिया नामित किया गया था, जबकि रूट को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में एक दोहरा शतक और एक शतक लगाने के लिए इसमें शामिल किया गया था।
महिलाओं में इस्माइल बनीं विजेता
First South African to take 100 T20I wickets ✅
— ICC (@ICC) February 8, 2021
First ICC Women’s Player of the Month award winner ✅
Well done on an amazing January, Shabnim Ismail! 🇿🇦
📝 https://t.co/nypfCuQvHg pic.twitter.com/CClKhKrAGP