फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले निकाली थी ऋषभ पंत पर भड़ास, मैच के बाद बदले-बदले से नजर आए कप्तान कोहली

Thu, 11 Jul 2019 05:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Will Learn From the Mistakes says Virat Kohli after lost vs New Zealand in semi final
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ हारते ही भारत विश्व कप से बाहर हो गया। किसी ने सपने में नहीं सोचा था कि खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस तरह खेलकर टूर्नामेंट से बाहर होगी। समूचा देश गमगीन है। हार के कारणों पर बात की जा रही है। मैनचेस्टर में बुधवार को खेले गए इस पहले सेमीफाइनल में ऋषभ पंत सरीखे युवा बल्लेबाज के पास खुद को साबित करने का मौका था।

Rishabh Pant Will Learn From the Mistakes says Virat Kohli after lost vs New Zealand in semi final
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

बीच टूर्नामेंट में चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किए पंत को चौथे नंबर पर भेजा गया। 240 के लक्ष्य के सामने टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर चुका था, ऐसे में पंत ने जरूर क्रीज पर समय गुजारा, लेकिन 55 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहा यह खब्बू बल्लेबाज सामने स्पिनर देख अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखा पाया। छक्का लगाने की कोशिश में सीमा के नजदीक लपके गए।

Rishabh Pant Will Learn From the Mistakes says Virat Kohli after lost vs New Zealand in semi final
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

पंत के आउट होने के बाद कैमरे ने कोहली को कोच रवि शास्त्री से इशारों में बात करते हुए कैद कर लिया। भड़के कोहली ने गैलरी में जाकर कोच रवि शास्त्री से बहस भी की। चारों ओर ऋषभ पंत के खराब शॉट की बात होने लगी, लेकिन मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस युवा बल्लेबाज का बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Will Learn From the Mistakes says Virat Kohli after lost vs New Zealand in semi final
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

कोहली ने कहा, 'वह अभी युवा है। मैं भी जब छोटा था तब मैने काफी गलतियां की। वह भी सीख जाएगा। वह बाद में सोचेगा कि उस समय मैने यह गलती की थी। उसे अभी से समझ आ रहा है।' उन्होंने पंत और हार्दिक पंड्या के बीच हुई छोटी सी साझेदारी की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Rishabh Pant Will Learn From the Mistakes says Virat Kohli after lost vs New Zealand in semi final
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'पंत ने हार्दिक के साथ साझेदारी की शुरुआत की। तीन बल्कि चार विकेट गिरने के बाद वे जिस तरह से खेले, वह शानदार था। वह इससे मजबूती से निखरकर आएगा।' कोहली ने कहा कि गलती करने के बाद सबसे ज्यादा पछतावा खिलाड़ी को ही होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed