फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant smashes ton, Shubman Gill hits 85 in intra-squad simulation game 

WTC: फाइनल से पहले जमकर चला ऋषभ पंत का बल्ला, अभ्यास मैच में जड़ा जोरदार शतक

Sat, 12 Jun 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Jun 2021 10:20 PM IST
सार

  • पंत ने 94 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए
  • शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली
  • ईशांत शर्मा ने 36 रन देकर तीन विकेट झटके

विज्ञापन
Rishabh Pant smashes ton, Shubman Gill hits 85 in intra-squad simulation game 
ऋषभ पंत - फोटो : social media

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) से पहले भारतीय टीम के भीतर आपस में खेले गए अभ्यास मैच में ऋषभ पंत ने नाबाद शतक जमाया जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली। दो टीमों की कप्तानी विराट कोहली और केएल राहुल ने की। एक टीम में सारे बल्लेबाज और दूसरी में नियमित गेंदबाजों के साथ राहुल, ऋद्धिमान साहा और हनुमा विहारी थे।

विज्ञापन


पंत ने 94 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए गिल ने 135 गेंद में 85 रन की पारी खेली। समझा जाता है कि आउट होने के बाद भी बल्लेबाजों को खेलने के कई मौके दिए गए। अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 36 रन देकर कोहली की टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरे दिन बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो फुटेज में कप्तान कोहली लंबे समय बाद गेंदबाजी करते दिखे, जिन्होंने राहुल को गेंद डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed