फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant says Ponting Gives Me Complete Freedom In Delhi Capitals

ऋषभ पंत बोले- दिल्ली कैपिटल्स में मुझे पूरी आजादी देते हैं पोंटिंग

Fri, 01 May 2020 11:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 01 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant says Ponting Gives Me Complete Freedom In Delhi Capitals
पंत-पोंटिंग - फोटो : social media

अक्सर आते ही आक्रामक खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देने वाले ऋषभ पंत का कहना है कि उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उन्हें अपनी तरह से खेलने की पूरी आजादी देते हैं।

विज्ञापन


पंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा कि वह मुझे पूरी आजादी देते हैं। वह कहते हैं कि जैसा चाहो खेलो। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2018 सत्र उनके लिए जिंदगी बदलने वाला रहा। पंत ने इसमें 14 मैचों में 650 रन बनाए थे जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सत्र मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला था। मुझे उस कामयाबी की जरूरत थी। हम पिछली बार नॉकआउट तक पहुंचे और तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की चुनौतियों के बारे में कहा कि मुझे टेस्ट खेलना पसंद है। आप खुद को समय दे सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आपकी असल परीक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की। अपने आदर्श एडम गिलक्रिस्ट के बारे मे उन्होंने कहा कि समय के साथ मुझे अहसास हुआ कि आपको अपने आदर्श से सीखना होता है, उसकी नकल नहीं करनी होती। आपको अपनी अलग पहचान बनानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed