{"_id":"63cfd69702a8271fe26b9197","slug":"rishabh-pant-only-indian-in-icc-test-team-of-the-year-2022-ben-stokes-became-captain-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Team 2022: आईसीसी की टेस्ट टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स बने कप्तान, देखें सभी 11 खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Team 2022: आईसीसी की टेस्ट टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स बने कप्तान, देखें सभी 11 खिलाड़ी
Tue, 24 Jan 2023 06:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
ऋषभ पंत साल 2022 के लिए आईसीसी की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। पंत ने पिछले साल 12 पारियों में 680 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी ने साल 2022 की टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में दुनिया भर उन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। इस टीम की कमाल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को दी गई। इस टीम में सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं, लेकिन इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत इस टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
ऋषभ पंत ने 2022 में भारत के लिए कुल 12 टेस्ट पारियों में 680 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 61.81 और स्ट्राइक रेट 90.90 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक निकले। पिछले साल उन्होंने टेस्ट में 21 छक्के लगाए। इसके साथ ही विकेट के पीछे 29 शिकार किए, जिसमें छह स्टंपिंग और 23 कैच शामिल हैं।
भारतीय टीम के लिए पंत का योगदान आंकड़ो में नहीं दिखता है, क्योंकि पंत बहुत तेज गति से रन बनाते हैं और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ देते हैं। इससे उनके साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को भी फायदा मिलता है और भारतीय टीम मैच में वापस आ जाती है।
विज्ञापन
आईसीसी की टेस्ट टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाः उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस, नाथन लियोन
इंग्लैंडः जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन
भारतः ऋषभ पंत
वेस्टइंडीजः क्रैग ब्रेथवेट
पाकिस्तानः बाबर आजम
दक्षिण अफ्रीकाः कगिसो रबाडा

साल 2022 की आईसीसी टेस्ट टीम
उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रेथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन।
आईसीसी की टीम में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से इंग्लैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी। इसकी वजह 2022 की शुरुआत और 2021 में टीम का खराब प्रदर्शन था। वहीं, भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका का भी एक ही खिलाड़ी इस टीम में है और ये दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई हैं।