फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant gave indications of comeback batted for 20 minutes in the nets Video Watch

Rishabh Pant: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! ऋषभ पंत ने दिए वापसी के संकेत, नेट्स पर 20 मिनट तक की बल्लेबाजी

Tue, 16 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Tue, 16 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

भारतीय टीम के अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ऋषभ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्टाफ की थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑफ साइड में कुछ अच्छे ड्राइव लगाए तथा कुछ गेंद ऑन साइड में भी खेली।

विज्ञापन
Rishabh Pant gave indications of comeback batted for 20 minutes in the nets Video Watch
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल से पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। पंत दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से फिटनेस पर काम कर रहे हैं। पंत ने मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट्स पर 20 मिनट तक बल्लेबाजी की।  अभ्यास करके अपनी बेहतर फिटनेस का एक और संकेत दिया। उन्होंने इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। पंत को विराट कोहली से लंबे समय तक बात करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम के अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ऋषभ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्टाफ की थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑफ साइड में कुछ अच्छे ड्राइव लगाए तथा कुछ गेंद ऑन साइड में भी खेली। उन्होंने भारतीय टीम के 'साइड आर्म' विशेषज्ञ रघु से भी बात की। पंत को कोहली के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से भी काफी देर तक बात करते हुए देखा गया। बीसीसीआई ने पंत की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन

 

एनसीए में मेहनत कर रहे पंत
ऋषभ दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अब एनसीए में फिटनेस हासिल कर रहे हैं। उनके इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वापसी करने की संभावना है क्योंकि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास शिविर में भी भाग लिया था। वह दिसंबर में दुबई में हुई नीलामी के दौरान भी फ्रेंचाइजी टीम के साथ उपस्थित थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)



विकेटकीपिंग से दूर रह सकते है पंत
पीठ और टखनों की चोटों से जूझने के बाद उनके विकेटकीपिंग से दूर रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह शुरुआती कुछ मैचों विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। हालांकि, इस पर उनकी टीम अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने पर ही वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed