{"_id":"685964a1527238385d02b432","slug":"rishabh-pant-century-against-england-second-time-in-2nd-innings-record-ind-vs-eng-1st-test-day-4-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लगातार दूसरी पारी में शतक के साथ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लगातार दूसरी पारी में शतक के साथ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Mon, 23 Jun 2025 07:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:58 PM IST
सार
पंत ने पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। अब इसमें सुधार करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए महज 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
पंत ने पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। अब इसमें सुधार करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

भारत के लिए टेस्ट की हर एक पारी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- विजय हजारे
- सुनील गावस्कर (3 बार किया ऐसा)
- राहुल द्रविड़ (2 बार किया ऐसा)
- विराट कोहली
- अजिंक्य रहाणे
- रोहित शर्मा
- ऋषभ पंत
ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने पंत
इसी के साथ पंत एंडी फ्लॉवर के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 199 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।

पंत ने की फ्लिंटॉफ और स्टोक्स की बराबरी
27 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 140 गेंदों का सामना किया और 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 195 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। उन्हें शोएब बशीर ने जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। पंत ने दोनों पारियों में कुल नौ छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली, जिन्होंने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में नौ छक्के लगाए थे। फ्लिंटॉफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन (2005) में यह कारनामा किया था जबकि बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स (2023) में कुल नौ छक्के लगाए थे।

इंग्लैंड में लगातार पांचवीं बार 50+ स्कोर बनाने वाले सातवें विदेशी बल्लेबाज बने पंत
पंत ने इससे पहले 83 गेंदों में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वह सातवें ऐसे विदेशी बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में लगातार पांचवीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस मामले में शीर्ष पर स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने सात बार यह कारनामा किया है।