{"_id":"69a1c2635fdecd7b010fac1c","slug":"rinku-singh-will-join-team-india-before-ind-vs-wi-super-8-t20-world-cup-match-says-devajit-saikia-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट
Fri, 27 Feb 2026 09:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:42 PM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़ेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह-देवजीत सैकिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह की वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में उपलब्धता को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। रिंकू अपने पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर लौटे थे।
ये भी पढ़ें: Rinku Singh Father Demise: रिंकू के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया दुख, दिग्गजों ने कैसे दी प्रतिक्रिया?

रिंकू सिंह ने दिया पिता की अर्थी को कांधा
- फोटो : ANI
पिता के निधन के बाद लौटे थे घर
स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद रिंकू पिता के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस संकट के समय में उनका रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि कर दी है कि रिंकू शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनस से बात करते हुए सैकिया ने कहा, 'रिंकू सिंह कल (शनिवार) कोलकाता में टीम से जुड़ जाएंगे।'

पिता की अंतिम यात्रा में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नम आखों से दी अंतिम विदाई
रिंकू के पिता खानचंद तीन दिन से नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। वह लिवर कैंसर के स्टेज-4 से जूझ रहे थे। शुक्रवार को खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां स्टार बल्लेबाज और उनके पिता ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। रिंकू की कामयाबी में उनके पिता की अहम भूमिका रही।

भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ANI
भारत के लिए अहम है मुकाबला
मौजूदा टूर्नामेंट में रिंकू उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पांच पारियों में कुल 24 रन बनाए हैं, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट होना भी शामिल है। गत विजेता भारत रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 चरण के अहम मुकाबले में उतरेगा। यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से वर्चुअल नॉकआउट माना जा रहा है। इस मैच की विजेता टीम ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!: 10 साल पहले इसी टीम ने खिताब से किया था दूर; टूट गए थे करोड़ों दिल