फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh hits half century in Syed Mushtaq Ali Trophy punjab vs Uttar Pradesh Mumbai vs Baroda match result

Syed Mushtaq Ali Trophy: रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी, 33 गेंद पर बना दिए 77 रन; छक्कों की कर दी बारिश

Thu, 02 Nov 2023 03:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Nov 2023 03:49 PM IST
सार

Syed Mushtaq Ali Trophy: रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उत्तर प्रदेश को जीत हासिल नहीं हुई है। उसे पंजाब ने टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट से हरा दिया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा ने मुंबई को हरा दिया।

विज्ञापन
Rinku Singh hits half century in Syed Mushtaq Ali Trophy punjab vs Uttar Pradesh Mumbai vs Baroda match result
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेली। रिंकू ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में गुरुवार (दो नवंबर) को 77 रन की पारी खेली। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद उत्तर प्रदेश को जीत हासिल नहीं हुई है। उसे पंजाब ने टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पंजाब के कप्तान मंदीप सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाए। उसके लिए रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन की पारी खेली। रिंकू ने 33 गेंदों का सामना किया और चौके-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए। समीर रिजवी ने 29 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। समीर ने एक चौका और चार छक्के लगाए। नीतीश राणा 17, अभिषेक गोस्वामी 16 और कप्तान करण शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन


Rinku Singh hits half century in Syed Mushtaq Ali Trophy punjab vs Uttar Pradesh Mumbai vs Baroda match result
अनमोलप्रीत सिंह - फोटो : social media
नेहाल वधेरा और अनमोलप्रीत ने दिलाई पंजाब को जीत
170 रन के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। उसने पांच विकेट पर 174 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पंजाब के लिए नेहाल वधेरा ने 52 और अनमोलप्रीत सिंह ने 43 रन बनाए। समनवीर सिंह 35 और रमनदीप सिंह 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा ने 12 रन बनाए। कप्तान मंदीप सिंह एक रन ही बना सके और प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बगैर आउट हो गए। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए।

Rinku Singh hits half century in Syed Mushtaq Ali Trophy punjab vs Uttar Pradesh Mumbai vs Baroda match result
क्रुणाल पांड्या - फोटो : Twitter : @krunalpandya24
बड़ौदा ने मुंबई को किया बाहर
टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा ने मुंबई को हरा दिया। चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में बड़ौदा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। उसके लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 36 गेंद पर 48 रन बनाए। सरफराज खान ने 22 गेंद पर 33 रन बनाए। हार्दिक तमोरे ने 20 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और शम्स मुलानी आठ-आठ रन बनाकर आउट हुए। प्रसाद पवार ने छह रन बनाए। तनुष कोटियान ने एक रन बनाए। जय गोकुल बिष्ट खाता नहीं खोल पाए। बड़ौदा के लिए सोएब सोपाड़िया ने तीन विकेट लिए।

बड़ौदा ने 149 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। उसने सात विकेट पर 149 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बड़ौदा के लिए विष्णु सोलंकी ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए। ज्योतस्निल सिंह ने 34 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पांड्या सात रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed