{"_id":"e6da2594-1536-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"rimmington-keeps-titans-to-163","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइटंस ने पर्थ स्कोचर्स को दिया 164 का लक्ष्य ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टाइटंस ने पर्थ स्कोचर्स को दिया 164 का लक्ष्य
सेंचुरियन/खेल डेस्क
Updated Sat, 13 Oct 2012 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के मुख्य राउंड के पहले मैच में टाइटंस ने पर्थ स्कोचर्स को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टाइटंस के ओपनरों जैक्स रूडोल्फ और हेनरी डेविड ने शानदार अर्द्घशतक जड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
पूरे मैच के दौरान पर्थ स्कोचर्स के गेंदबाज बेबस दिखे। जैक्स रूडोल्फ ने 59 गेंद में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रनों की पारी खेली। जबकि हेनरी डेविड ने 38 गेंद में 54 रन बनाए। इसके अलावा मर्टिन वेन जार्सवेल्ड ने 19 रन बनाए। पर्थ स्कोचर्स की ओर से नाथन रिमिंगटन ने सर्वाधिक 2 जबकि बियर और मेनिन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले पर्थ स्कोचर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।