फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting SAID STEVE SMITH IS FACING BAN THATS WHY Virat Kohli IS BEST BATMAN

'स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहा, इसलिए कोहली वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज'

Fri, 13 Jul 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting SAID STEVE SMITH IS FACING BAN THATS WHY Virat Kohli IS BEST BATMAN

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। हर बड़ी सीरीज से पहले दोनों ही देश के क्रिकेट दिग्गजों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो जाता है। अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दौरान पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के बारे में बेतुका बयान दिया है।

विज्ञापन


हर मैच में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे विराट कोहली के बारे में रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह इसलिए अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन झेल रहे हैं। पोंटिंग से पूछा गया कि दुनिया में अभी नंबर एक बल्लेबाज कौन है, तो उन्होंने कहा, 'वर्तमान में कोहली हैं, क्योंकि स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहा है?'
विज्ञापन


पोंटिंग ने चैनल 7 के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'लेकिन अगर स्टीव स्मिथ खेल रहा होता तो दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी का मेरा वोट उसे जाता। स्मिथ का ऑस्ट्रेलिया की कई जीत खासतौर पर एशेज में शानदार प्रदर्शन रहा है, इसलिए  वह कोहली से बेहतर बल्लेबाज बन जाता है। यही वजह है कि मेरे मन में स्टीव स्मिथ के प्रति बहुत सम्मान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50 में से 39 मुकाबले जीते हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस मामले में वह वेस्टइंडीज के पूर्व महान कप्तान क्लाइव लॉयड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर हैं। विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने लगातार छह टी-20 सीरीज भी अपने नाम की है।


दूसरी ओर पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में 1 साल का बैन झेल रहे हैं। दरअसल, इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने के बाद बेनक्राफ्ट, उप कप्तान डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ पर यह गाज गिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed