फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ricky ponting backs suspended shane watson in crisis hour

वाटसन के 'कमिटमेंट' पर सवाल उठाना गलतः पोंटिंग

Fri, 15 Mar 2013 02:41 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Fri, 15 Mar 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
ricky ponting backs suspended shane watson in crisis hour

ऑस्ट्रेलियाई टीम से अनुशासनहीनता के कारण बाहर किए गए उपकप्तान और आलराउंडर शेन वाटसन को पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का समर्थन मिल रहा है। पोंटिंग ने कहा कि वाटसन की टीम के प्रति प्रतिबद्धता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।

विज्ञापन


वाटसन के समर्थन में रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने टीम में वैसी ही कड़ी मेहनत की जैसी हर अच्छा क्रिकेटर करता है और इस पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता। उसने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं उनका यहां जिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने बताया कि मैंने उसका नाम एक बेहद अच्छे टीम प्लेयर के अलावा कभी और किसी चीज में नहीं सुना। गौरतलब है कि भारतीय दौरे पर आयी आस्ट्रेलियाई टीम से आलराउंडर शेन वाटसन-तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन, वाटसन, उस्मान ख्वाजा और तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को टीम प्रोटोकोल का उल्लंघन करने के कारण टीम से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटसन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में लाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली पोंटिंग ने कहा कि वाटसन के साथ मैंने कई मैच खेले हैं और उसके साथ खेलते हुए मैंने हर पल का लुत्फ उठाया। अगर सच कहूं तो मुझे लगता है मैं उन्हें और उनके व्यक्तिव को बहुत अच्छी तरह समझता हूं।

पूर्व कप्तान ने कहा कि केवल वाटसन ही नहीं मैं जिस भी खिलाड़ी के साथ खेला और कप्तान रहते हुए तो मैंने हर खिलाड़ी से आत्मीयता से जुडने की कोशिश की ताकि मैं उन्हें और उनकी परेशानियों को समझ पाऊं।

पोंटिंग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रबंधक पैट हावर्ड के उस बयान से भी कोई इत्तेफाक रखने से इनकार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वाटसन कभी टीम प्लेयर नहीं रहे हैं।

हावर्ड के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पेंटिंग ने कहा कि हावर्ड मात्र 12 महीनों से वाटसन को जानते हैं जबकि कप्तान माइकल क्लार्क और वाटसन एक दूसरे को कम से कम बीस साल से जानते हैं।


टीम से निष्कासन के बाद अपनी गर्भवती पत्नी की मदद के लिए स्वदेश आने के वाटसन के फैसले का भी पोंटिंग ने समर्थन किया और कहा कि यह वाटसन का निजी मामला है और उसका निजी फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed