{"_id":"aa2853e4-7299-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"rest-of-india-in-commanding-position-against-mumbai-in-irani-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी ट्रॉफीः मुंबई के खिलाफ शेष भारत मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी ट्रॉफीः मुंबई के खिलाफ शेष भारत मजबूत
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Feb 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में शेष भारत ने दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर शेष भारत को 413 रनों की लीड मिल चुकी है। शेष भारत की तरफ से दूसरी पारी में मनोज तिवारी 69 रन बनाए जबकि अंबाती रायडु 118 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
सचिन ने लगाया नाबाद शतक
मुंबई की तरफ से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शानदार नाबाद शतक लगाया है। सचिन 140 रन बनाकर नाबाद रहे। सचिन की यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। सचिन ने अपनी इस पारी में अब तक 18 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शेष भारत ने पहली पारी में मुरली विजय (116) और सुरेश रैना के 134 रनों की बदौलत 526 रनों का विशाल स्कोर मुंबई के सामने रखा है। शेष भारत के 526 रनों के जवाब में मुबई की टीम पहली पारी में सचिन के नाबाद 140 रनों की बदौलत 409 रन बनाने में कामयाब रही। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे।
विज्ञापन