फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Responsibility will be on Washington Sundar against Australia in Melbourne Test reaction about performance

IND vs AUS: तीसरे दिन वाशिंगटन पर रहेगी जिम्मेदारी, भारतीय ऑलराउंडर ने टीम प्रबंधन की अपेक्षा पर दिया बयान

Fri, 27 Dec 2024 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। ऋषभ पंत (6) और रविंद्र जडेजा (4) भारत की पहली पारी को आगे बढ़ाएंगे जबकि वाशिंगटन अगले नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

विज्ञापन
Responsibility will be on Washington Sundar against Australia in Melbourne Test reaction about performance
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी रहेगी। वाशिंगटन को रवींद्र जडेजा के साथ स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है और वाशिंगटन से उम्मीद होगी कि वह बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करें और भारत को मुश्किल से उबारें। 
विज्ञापन

भारत अब भी 310 रन पीछे 
दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। ऋषभ पंत (6) और रविंद्र जडेजा (4) भारत की पहली पारी को आगे बढ़ाएंगे जबकि वाशिंगटन अगले नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंगटन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अपनी टीम के लिए योगदान देने के लिए दृढ़ हैं। वाशिंगटन अच्छी तरह से समझते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। वाशिंगटन से जब पूछा गया कि टीम प्रबंधन की उम्मीदों के अनुकूल प्रदर्शन करने के लिए वह अपने खुद को किस तरह तैयार करते हैं तो उन्होंने कहा, क्या यह शानदार नहीं है कि टीम चाहती है कि मैं खेल के तीनों पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन करूं। यह मेरे लिए एक शानदार मौका है। 
विज्ञापन

वाशिंगटन ने कहा, 'टीम की जो भी जरूरत होगी उसे पूरा करना बहुत महत्वपूर्ण होगा। मैं चाहे मैच के दौरान किसी भी स्थिति में क्यों नहीं रहूं, यह मैदान पर डटे रहने और सही ऊर्जा से खेलने तथा टीम के लिए काम करने के बारे में है।' वाशिंगटन ने स्वीकार किया कि वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि वे चुनौती नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed