फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports: How coach Gautam Gambhir gave hints to Captain Suryakumar, How Hardik Pandya Demoted

Reports: कोच गंभीर ने सूर्यकुमार को इस तरह दिए थे कप्तान बनने के संकेत, हार्दिक को इस वजह से किया गया डिमोट

Sat, 20 Jul 2024 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jul 2024 09:18 AM IST
सार

सवाल उठता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार को टी20 कप्तान के रूप में क्यों चुना? एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गंभीर की डायरेक्ट कॉल नहीं थी।

विज्ञापन
Reports: How coach Gautam Gambhir gave hints to Captain Suryakumar, How Hardik Pandya Demoted
सूर्यकुमार, रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की घोषणा के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर हो रही है। हार्दिक को जहां लीडरशिप रोल से डिमोट किया गया है, वहीं सूर्यकुमार को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ दौरे से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान थे। वह टी20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम के उपकप्तान रहे थे। इसके अलावा वनडे विश्व कप 2023 में भी वह लीडरशिप रोल में रह चुके हैं। हालांकि, वह श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम में तो हैं लेकिन उन्हें उपकप्तान का दायित्व भी नहीं दिया गया है। इस बीच, कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव को सबसे छोटे प्रारूप में कप्तानी के लिए लंबे समय तक संभावना के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, हार्दिक पांड्या के लिए यह अप्रत्याशित था।
विज्ञापन

गंभीर ने इस तरह लिया फैसला

अब सवाल उठता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार को टी20 कप्तान के रूप में क्यों चुना? एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गंभीर की डायरेक्ट कॉल नहीं थी। उन्होंने बस चयनकर्ताओं को अपने विचार बताए थे और फिर आगे का कॉल लिया गया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'गंभीर ने सीधे सूर्य के लिए पिच नहीं की, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह एक ऐसे कप्तान के साथ काम करना चाहेंगे जिसका वर्कलोड बाधा न बने। यानी वर्कलोड की वजह से वह बार बार टीम में अंदर बाहर न होता हो। अगरकर उनके विचारों के साथ स्पष्ट थे।' दरअसल, हार्दिक पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान बीच टूर्नामेंट चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें वापसी में काफी समय लगा था। वहीं, सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक का चोटिल होना उनके खिलाफ गया

Reports: How coach Gautam Gambhir gave hints to Captain Suryakumar, How Hardik Pandya Demoted
हार्दिक और सूर्या - फोटो : BCCI
हार्दिक का लगातार चोटिल होना उनके खिलाफ गया। उन्होंने एक जनवरी, 2022 से भारत के लिए कुल 79 में से 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। वहीं, इस अवधि में सूर्यकुमार केवल कुछ मैच नहीं खेले थे। वह भी इस वजह से कि उनकी स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। सूर्या ने पिछले साल नवंबर में टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने में मदद की थी और फिर दक्षिण अफ्रीका में 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन

कैफ ने किया हार्दिक का समर्थन

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 में कप्तानी देने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हार्दिक को श्रीलंका दौरे के लिए कप्तान बनाना चाहिए था। हार्दिक ने दो साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है और अपने पहले साल में ही उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी का अनुभव है। वह टी20 विश्व कप में उप-कप्तान भी थे। अब नया कोच आ गया है, नई प्लानिंग होगी। सूर्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं, वह वर्षों से खेल रहे हैं। वह नंबर एक टी20 खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह कप्तान की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था।'

उन्होंने कहा, 'गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं। वह क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक ने ऐसा कोई गलती नहीं की कि उन्हें कप्तानी न मिले। उनके पास अनुभव है, आईपीएल में कप्तानी की है और एक नई टीम (गुजरात टाइटंस) का नेतृत्व करते हुए नए और युवा चेहरों के साथ ट्रॉफी जीती है, जो एक बड़ी बात है। उन्होंने आईपीएल में ग्राउंड जीरो से काम करके टाइटंस को जीत दिलाई है... मुझे लगता है कि वह कप्तानी के हकदार थे। चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed