फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports Claim: Rohit sharma father was Corona positive, had to return from UAE to Mumbai

अब कोरोना वायरस को लेकर खबरों में रोहित शर्मा, पिता को बताया गया पॉजिटिव

Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Reports Claim: Rohit sharma father was Corona positive, had to return from UAE to Mumbai
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan

टीम इंडिया के वनडे और टी-20 के उप-कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूएई में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड पांचवीं बार विजेता बनाने के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए और मुंबई लौट आए। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई। वहीं उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाने के लिए उनकी फिटनेस और चोट को कारण बताया गया। हालांकि अब अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ ने एक वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार के हवाले से बताया है कि रोहित के पिता कोरोना पॉजिटिव निकले थे इसलिए उन्हें मुंबई आना पड़ा था।

विज्ञापन


मजूमदार के मुताबिक रोहित अगर टेस्ट सीरीज में नहीं खेलना चाहते तो मुंबई में रह सकते थे और उन्हें एनसीए जाने की जरूरत नहीं थी। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता सकते थे। यह कहने का कोई मतलब नहीं बनता कि रोहित टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन


आईपीएल खत्म होने के बाद ऐसी उम्मीद थी कि रोहित टेस्ट टीम का हिस्सा बनेंगे लेकिन मंगलवार को वो उम्मीद भी खत्म हो गई जब बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू के दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसके लिए वे यूएई से सीधा मुंबई और फिर बंगलूरू के एनसीए चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल रोहित के लिए चीजें तब और मुश्किल हो गई जब वे समय से ठीक नहीं हो पाए और ऑस्ट्रेलिया के 14 दिन क्वारंटीन नियमों की वजह से उन्हें शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। उधर बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक रोहित को यूएई से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाना था जहां वे टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाते और अपने क्वारंटीन अवधि को भी पूरा कर लेते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रोहित ऑस्ट्रेलिया की बजाय भारत लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed