{"_id":"658147187027189faa01852d","slug":"reports-bcci-can-change-this-big-rule-before-ipl-2024-bowlers-will-get-edge-over-batter-two-bouncers-in-over-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: IPL 2024 सीजन शुरू होने से पहले बीसीसीआई इस बड़े नियम में कर सकता बदलाव, गेंदबाजों की हो जाएगी चांदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: IPL 2024 सीजन शुरू होने से पहले बीसीसीआई इस बड़े नियम में कर सकता बदलाव, गेंदबाजों की हो जाएगी चांदी
Tue, 19 Dec 2023 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:02 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नियम को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और इसे अगले आईपीएल सीजन (2024) में लागू किया जाएगा। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस नियम परिवर्तन से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
कमिंस और स्टार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुबई में आईपीएल 2024 के लिए नीलामी जारी है। इस दौरान इस लीग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के अधिकारियों द्वारा एक बड़ा नियम बदलने की पेशकश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले सीजन से आईपीएल में गेंदबाजों को प्रति ओवर दो बाउंसर फेंकने की अनुमति दी जाएगी, जिससे बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला अधिक दिलचस्प हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत में घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम का प्रभावी तरीके से परीक्षण किया था। अब इसे आईपीएल 2024 सीजन में लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नियम को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और इसे अगले आईपीएल सीजन (2024) में लागू किया जाएगा। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस नियम परिवर्तन से उत्साहित हैं। उनादकट ने कहा- मुझे लगता है कि एक ओवर में दो बाउंसर काफी उपयोगी होते हैं और मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है जिससे गेंदबाजों को बल्लेबाजों पर अतिरिक्त फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा- उदाहरण के लिए अगर मैं धीमी बाउंसर फेंकता हूं। पहले बल्लेबाजों को यकीन होता था कि अब कोई बाउंसर नहीं आएगा। अब इस नए नियम से ओवर के पहले हाफ में एक धीमी बाउंसर फेंक सकते हैं, इसके बाद फिर भी आप एक और बाउंसर का उपयोग कर सकते हैं। जो बाउंसर के खिलाफ कमजोर है, उसे इसमें बेहतर होना होगा। इससे गेंदबाजों को मजबूती मिलेगी। मुझे लगता है कि यह एक बहुत छोटा बदलाव है जिसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है और एक गेंदबाज के रूप में मुझे लगता है कि इस नियम का होना बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, 'डेथ ओवरों में भी आपके पास एक और विकल्प बढ़ जाएगा। तेज गेंदबाजों के लिए डेथ ओवरों में यॉर्कर ही गेंदबाजी करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता जा रहा था। एक ओवर में दो बाउंसर होने के कारण अब यॉर्कर और धीमी गेंद से आगे बढ़कर कुछ सोच सकेंगे। यहां तक कि अगर आप दूसरी बाउंसर नहीं भी फेंकते हैं, फिर भी बल्लेबाज को उम्मीद रहेगा या उन्हें लगेगा कि गेंदबाज दूसरी बाउंसर फेंक सकता है।
यह नियम 10 फ्रेंचाइजियों की मानसिकता को प्रभावित कर सकता है और साथ ही वे नीलामी से कुछ शीर्ष तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहेंगे। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, गेराल्ड कोएट्जी, जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी पहले से ही हर फ्रेंचाइजी के टारगेट पर हैं। नियम-परिवर्तन उनके लिए गेंदबाजों को खरीदने के प्रतिस्पर्धा को और भी बढ़ा सकता है।