फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: Pakistan face big blow after defeat against India, Haris Rauf, Naseem Shah out of Asia Cup 2023

Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं हारिस रऊफ-नसीम

Tue, 12 Sep 2023 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

हारिस और नसीम को चोट लगी है और यह भारत के खिलाफ मैच के दौरान भी देखने को मिला था कि दोनों जूझ रहे थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए।

विज्ञापन
Report: Pakistan face big blow after defeat against India, Haris Rauf, Naseem Shah out of Asia Cup 2023
हारिस रऊफ और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान को सोमवार को भारत के खिलाफ 228 रन से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत के 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए। दो दिन तक चले इस मैच के दूसरे दिन नसीम ने तो गेंदबाजी की, लेकिन हारिस गेंदबाजी के लिए नहीं आए थे। यह दोनों गेंदबाज इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिखे थे। हारिस जहां नौ विकेट लेकर अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं नसीम ने सात विकेट लिए हैं। हालांकि, अब पाकिस्तान पर इन दोनों के बिना पूरा टूर्नामेंट खेलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

हारिस और नसीम को चोट लगी है और यह भारत के खिलाफ मैच के दौरान भी देखने को मिला था कि दोनों जूझ रहे थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि नसीम और हारिस के अब एशिया कप के बाकी बचे मैच खेलने पर संशय है। पाकिस्तान को फिलाहल सुपर फोर राउंड में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और अगर टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो दो मैच खेलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारिस और नसीम के श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच में खेलने पर संशय है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच है। उस मैच में जीत से ही पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो उनका 17 सितंबर को भी खेलना संदिग्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी ने मीडिया रिलीज में कहा- हमनें सावधानी के तौर पर दोनों को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा। विश्व कप को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस और उनकी देखरेख के लिए फैसला लिया गया। हारिस रऊफ और नसीम शाह पाकिस्तान की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और उन पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। टीम मैनेजमेंट तभी एशियन क्रिकेट काउंसिल से रिप्लेसमेंट की मांग करेगा, जब दोनों अगले कुछ दिनों में ठीक नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने रविवार को खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। 

कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन, शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन जोड़े। इसके बाद कोहली और राहुल ने 233 रन की नाबाद साझेदारी की। कोहली 94 गेंदों में 122 रन और राहुल 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक रहा। 

जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed